Homeझारखंडरांची में कांग्रेस ने निकाला एकजुटता संकल्प मार्च

रांची में कांग्रेस ने निकाला एकजुटता संकल्प मार्च

spot_img

रांची: प्रदेश कांग्रेस ने शुक्रवार को गुजरात हाई कोर्ट (Gujarat High Court) की ओर से राहुल गांधी की संसद सदस्यता (Rahul Gandhi’s Parliament Membership) की याचिका खारिज करने के मामले को लेकर एकजुटता संकल्प मार्च निकाला।

एकजुटता संकल्प मार्च (Solidarity Resolution March) कांग्रेस प्रदेश कार्यालय से अलबर्ट एक्का चौक तक केन्द्र सरकार के खिलाफ निकाला गया। कांग्रेस के कार्यकर्ता बारिश के बीच हाथों में तख्तियां लेकर इसमें शामिल हुए।

रांची में कांग्रेस ने निकाला एकजुटता संकल्प मार्च-Congress takes out solidarity resolution march in Ranchi

राहुल गांधी ने हमेशा सच की लड़ाई लड़ी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर (Rajesh Thakur) ने कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा सच की लड़ाई लड़ी और आगे भी लड़ते रहेंगे।

ललित मोदी, नीरव मोदी, विजय माल्या, जतिन मेहता, मेहुल चोकसी जैसे भगोड़े केंद्र सरकार के निगरानी में जनता का पैसे लेकर विदेश पहुंच गए, भाजपा ने उन्हें आजाद कर दिया लेकिन राजनीतिक साजिश (Political Conspiracy) के तहत राहुल गांधी को कटघरे में खड़ा कर संसद से निलंबित कर दिया।

https://twitter.com/RajeshThakurINC/status/1677323346046844930?s=20

श्रमिकों के सम्मान का सवाल ना उठाया जाए….

उन्होंने कहा कि अहंकारी सत्ता चाहती है कि देश के लोगों की जिंदगियों को बेहतर बनाने वाले सवाल न उठे। महंगाई पर सवाल न पूछे जाएं। युवाओं के रोजगार पर कोई बात न हो।

किसानों की भलाई की आवाज न उठे। महिलाओं की हक की बात न हो। श्रमिकों के सम्मान का सवाल ना उठाया जाए। सत्ता सच को दबाने के लिए हर हथकंडा अपना रही है।

डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा…

कांग्रेस विधायक दल के नेता सह ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम (Alamgir Alam) ने कहा कि अहंकारी सत्ता जनता के हितों से जुड़े सवालों से भटकाने के लिए साम, दाम, दंड भेद सभी हथकंडा अपना रही है लेकिन सत्य पराजित नहीं हो सकता।

वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव (Dr Rameshwar Oraon) ने कहा कि जनता की ताकत के आगे न तो सत्ता का अहंकार ज्यादा दिन टिकेगा और न ही सच्चाई पर झूठ का पर्दा। इनके अलावा स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कृषि मंत्री बादल, विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने सभा को संबोधित किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक रामचन्द्र सिंह, मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष रवीन्द्र सिंह, आवास बोर्ड के चेयरमैन संजय लाल पासवान, युवा आयोग के अध्यक्ष कुमार गौरव, महासचिव अमुल्य नीरज खलखो, राकेश सिन्हा, विनय सिन्हा दीपू सहित कई नेता मौजूद थे।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...