झामुमो के इस नेता पर महिला ने लगाया शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, पार्टी ने किया निलंबित

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झामुमो के हजारीबाग जिला अध्यक्ष शंभु लाल यादव (Shambhu Lal Yadav) पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म (Rape) करने का आरोप लगाया है।

महिला ने यादव के खिलाफ विष्णुगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसका कहना है कि वह रांची दौरे के दौरान झामुमो के नेता (JMM leader) से मिली थी।

इसके विपरीत शंभु ने शिकायत करने वाली महिला पर पैसे ऐंठने की कोशिश करने और फंसाए जाने का आरोप लगाया है।
शंभू ने स्वीकार किया कि वह महिला को जानता है।

दोनों की शिकायतों की हो रही जांच जांच

इस संदर्भ में हजारीबाग के SP मनोज रतन चोथे ने कहा- हमें महिला से शिकायत मिली थी। झामुमो नेता ने भी जवाबी शिकायत दर्ज कराई है। हम दोनों शिकायतों की जांच कर रहे हैं।

आरोपों के मद्देनजर पार्टी से निलंबित

महिला के आरोपों को देखते हुए JMM ने मंगलवार को शंभू लाल यादव को पार्टी से निलंबित कर दिया।

झामुमो के प्रवक्ता विनोद पांडे (Vinod Pandey) ने संवाददाताओं को बताया कि संभू लाल यादव को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। घटना की जांच करने और 10 दिनों में रिपोर्ट सौंपने के लिए तीन सदस्यीय पैनल बनाया गया है।

TAGGED:
Share This Article