HomeUncategorizedउफान पर यमुना, दिल्ली में टूटा 45 साल का रिकॉर्ड

उफान पर यमुना, दिल्ली में टूटा 45 साल का रिकॉर्ड

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर (Yamuna River Water Level) खतरे के निशान से ऊपर चल रहा है। यमुना के पानी का स्तर 207.55 मीटर पर पहुंच गया है और इसी के साथ 45 साल का पुराना रिकॉर्ड भी टूट गया है।

तटबंध टूटने से गढ़ी मांडू गांव डूबा, जैतपुर और मीठापुर (Jaitpur and Mithapur) भी डूबने के कगार पर है।

दिल्ली पुलिस ने एहतियात के तौर पर दिल्ली के बाढ़ग्रस्त इलाकों में CRPC की धारा 144 (Section 144) लागू कर दी है।

जानकारी के अनुसार लाल किला के पास पुराने लोहे के पुल से रेल और वाहनों का परिचालन रोक दिया गया है। यमुना का पानी निचले इलाकों को पूरी तरह से अपने कब्जे में ले चुका है।

उफान पर यमुना, दिल्ली में टूटा 45 साल का रिकॉर्ड-Yamuna in spate, record of 45 years broken in Delhi

 

शाम चार बजे आला अफसरों की आपात बैठक बुलाई

यमुना में 1978 में जलस्तर सर्वाधिक था, जोकि 207.49 के करीब था। यमुना में बाढ़ के दौरान राहत और बचाव कार्य के लिए 45 नावें तैनात की गई हैं।

उफान पर यमुना, दिल्ली में टूटा 45 साल का रिकॉर्ड-Yamuna in spate, record of 45 years broken in Delhi

यमुना के जल स्तर में लगातार हो रही वृद्धि के कारण निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति भयावह होती जा रही है। हालात की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने आज शाम चार बजे आला अफसरों की आपात बैठक बुलाई है।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...