स्थिर है मानसून का मिजाज, 16 जुलाई को झारखंड में कहीं-कहीं भारी बारिश…

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में मानसून (Monsoon in Jharkhand) की निद्रा टूटने का नाम नहीं ले रही है। मौसम को लेकर कभी कुछ कहा जा रहा है तो कभी कुछ।

लेकिन, बारिश (Rain) रुकी तो रुकी ही हुई है। अब बताया जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन (Cyclonic circulation) बन रहा है।

इसका असर झारखंड में भी पड़ने के संकेत हैं। इसकी वजह से कई जगहों पर भारी वर्षा हो सकती है। रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, पश्चिमोत्तर बंगाल की खाड़ी में 16 जुलाई 2023 के आसपास एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन तैयार हो सकता है।

16 जुलाई को राज्य के उत्तर-पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। 17 जुलाई तक रांची में बारिश हो सकती है।

वज्रपात के लिए अलर्ट जारी, यहां-यहां बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, 14 से 16 जुलाई तक कुछ इलाकों में वज्रपात होने की आशंका है। इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। बादल गरजने के संकेत हैं।

मौसम विभाग (Weather Department) के मुताबिक, 15 जुलाई को दक्षिण-पूर्वी हिस्से में यानी पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा के अलावा पलामू, गढ़वा और चतरा में भी कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है।

Share This Article