Homeझारखंडझारखंड आदिवासी महोत्सव : CM के सचिव ने कार्यक्रम स्थल का किया...

झारखंड आदिवासी महोत्सव : CM के सचिव ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

Published on

spot_img

रांची: विश्व आदिवासी दिवस (World Tribal Day) पर 9-10 अगस्त को जेल चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान सह संग्रहालय में झारखंड आदिवासी महोत्सव (Jharkhand Tribal Festival) का आयोजन होगा।

मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे (Vinay Kumar Choubey) ने रविवार को संबंधित अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि झारखंड के समृद्ध जनजातीय जीवन दर्शन (Prosperous Tribal life Philosophy) की खूबसूरती को देश-दुनिया में अलग पहचान दिलाने के लिए पिछले वर्ष विश्व आदिवासी दिवस पर पहली बार झारखंड आदिवासी महोत्सव का आयोजन हुआ था। इस वर्ष झारखंड आदिवासी महोत्सव को और भी वृहद स्तर पर भव्य तरीके से मनाया जाएगा।

झारखंड आदिवासी महोत्सव के कार्यक्रम

– ट्राईबल रिसर्च इंस्टीट्यूट के तत्वावधान में सेमिनार, पैनल डिस्कशन, ट्राईबल फिल्म फेस्टिवल, ट्राइबल फूड्स फेस्टिवल और पेंटिंग एग्जीबिशन का आयोजन होगा। इसमें देशभर के ख्याति प्राप्त आदिवासी साहित्यकार, विशेषज्ञ, इतिहासकार आदि शामिल होंगे।

– कल्चरल प्रोग्राम के तहत गीत, नृत्य, इंस्ट्रुमेंटल परफॉर्मेंस, नेशनल और इंटरनेशनल बैंड के कार्यक्रम होंगे। इन कार्यक्रमों में विभिन्न राज्यों के जनजातीय कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा यूथ आईकॉन भी आमंत्रित किए जाएंगे।

– महोत्सव में हॉकी, फुटबॉल, एथलेटिक और तीरंदाजी की प्रतियोगिताएं भी होंगी। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को नकद पुरस्कार राशि देकर पुरस्कृत किया जाएगा

– महोत्सव में ट्राइबल सेलिब्रिटीज भी आमंत्रित किए जाएंगे। इनमें फेमिना मिस इंडिया रिया तिर्की, क्वीन ऑफ इंटरनेशनल टूरिज्म एंजल मेरिना तिर्की, अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर मेरीकॉम, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की और अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज कोमालिका बारी को आमंत्रित किया जाएगा।

कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा सहित आदिवासी कल्याण आयुक्त लोकेश मिश्रा, अपर सचिव अजय नाथ झा, TRI निदेशक रणेन्द्र कुमार एवं अन्य संबंधित (Ranendra Kumar and others concerned) पदाधिकारी उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

ट्रंप बोले- भारत पर टैरिफ लगाना मुश्किल था ; भारत ने कहा- अपनी जरूरतें पहले

President Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक नीति ने दुनिया भर...

हजरत रिसालदार शाह बाबा के 218वें उर्स पर चादरपोशी, राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज ने दी मुबारकबाद

218th Annual Urs: राजधानी रांची के डोरंडा स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा की...

खबरें और भी हैं...

ट्रंप बोले- भारत पर टैरिफ लगाना मुश्किल था ; भारत ने कहा- अपनी जरूरतें पहले

President Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक नीति ने दुनिया भर...