रघुवर सरकार के 5 मंत्रियों की संपत्ति की जांच शुरू, एंटी करप्शन ब्यूरो ने…

रघुवर कार्यकाल के मंत्री रणधीर सिंह, अमर कुमार बाऊरी, नीलकंठ सिंह मुंडा, नीरा यादव और लुइस मरांडी की संपत्ति की जांच हो रही है

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने प्रिलिमिनरी इंक्वायरी (PE ) दर्ज कर रघुवर सरकार (Raghuvar Sarkar) के पांच पूर्व मंत्रियों की संपत्ति की जांच शुरू कर दी है।

ACB मुख्यालय स्तर से इसके लिए एक टीम गठित की गई है। रघुवर कार्यकाल के मंत्री रणधीर सिंह, अमर कुमार बाऊरी, नीलकंठ सिंह मुंडा, नीरा यादव और लुइस मरांडी की संपत्ति की जांच हो रही है। हेमंत सरकार (Hemant Sarkar) के निर्देश के बाद ACB ने जांच शुरू की है।

बताया जाता है कि ACB जल्द ही पूर्व मंत्रियों की संपत्ति के संबंध में साक्ष्य एकत्रित करने के लिए उन्हें नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुला सकती है।

200 से 1100% तक संपत्ति बढ़ाने का आरोप

बता दें कि झारखंड हाई कोर्ट में वर्ष 2020 में पंकज कुमार यादव बनाम झारखंड राज्य एवं राज्य सरकार के पूर्व मंत्रियों को लेकर आय से अधिक संपत्ति मामले में जनहित याचिका दायर की गई थी।

इसमें इन पूर्व मंत्रियों की संपत्ति 200 से 1100 प्रतिशत तक बढ़ने के आरोप लगे थे। इसके बाद हेमंत सरकार ने जांच का आदेश दिया था। 25 जुलाई को कैबिनेट मीटिंग (Cabinet Meeting) में भी इनकी संपत्ति की जांच कराने का निर्णय हुआ था।

इससे पूर्व आरंभिक जांच के दौरान

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) के दौरान भरे गए शपथ पत्र और वर्ष 2019 के विस चुनाव के लिए भरे गए शपथ पत्र की जांच से संपत्ति वृद्धि का पता चल सकता है।

मामले की CBI जांच की मांग की गई थी। उसके बाद ही ऐसी दी जांच का आदेश हेमंत सरकार ने दिया था।

संपत्ति बढ़ाने के आंकड़े का विवरण

नाम -2014 – 2019 – वृद्धि

अमर कुमार बाऊरी 7.33 लाख 89.41 लाख

रंधीर कुमार सिंह 78.92 लाख 5.06 करोड़ 4.27 करोड़

नीरा यादव 80.59 लाख 3.65 करोड़ 2.85 करोड़

लुईस मरांडी 2.25 करोड़ 9.06 करोड़ 6.81 करोड़

नीलकंठ सिंह मुंडा 1.46करोड़ 4.35 करोड़ 2.89 करोड़

Share This Article