Homeझारखंडचारा घोटाला : रांची के डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में...

चारा घोटाला : रांची के डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में कल आएगा फैसला

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची:  चारा घोटाले (Fodder Scam) से जुड़े Case No. (RC 48A/96)  में डोरंडा कोषागार (Doranda Treasury)  से 36 करोड़ 59 लाख रुपये की अवैध निकासी मामले में 28 अगस्त को 124 आरोपितों पर फैसला आएगा।

CBI के विशेष न्यायाधीश विशाल श्रीवास्तव (Justice Vishal Srivastava) की अदालत इस मामले में अपना सुनाएगी। अदालत ने 24 जुलाई को सभी पक्षों की सुनवाई पूरी करने के बाद फैसले की तिथि निर्धारित की थी।

साथ ही फैसले की तिथि पर इन सभी आरोपितों को सशरीर उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। इस मामले में CBI की ओर से 594 गवाहों को प्रस्तुत किया गया है।

डोरंडा कोषागार (Doranda Treasury) से यह अवैध निकासी वर्ष 1990-91 एवं 1994-95 के दरमियान फर्जी आवंटन पत्र के आधार पर की गई थी।

इन आरोपितों में से 38 लोक सेवक रहे हैं, जिनमें से आठ कोषागार पदाधिकारी (Treasury Officer)  है। 86 आपूर्तिकर्ता मामले में आरोपित है।

आरोपितों में 16 महिलाएं भी हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आरोपितों में सबसे उम्रदराज 90 वर्षीय तत्कालीन जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. गौरी शंकर प्रसाद भी शामिल है।

हालांकि आरोपितों में 12 से अधिक ऐसे भी हैं जिनकी उम्र 80 वर्ष या इससे ज्यादा है।

spot_img

Latest articles

NIA ने पकड़ा उमर मोहम्मद का साथी, बड़ा नेटवर्क होगा बेनकाब!

Delhi Blast: लाल किला आतंकी हमले की जांच में NIA को बड़ी कामयाबी मिली...

शहर के कई इलाकों में शाम होते ही लग जाता है नशेड़ियों का अड्डा, CM और DGP से शिकायत

Ranchi Crime News: राजधानी रांची के कई इलाकों में शाम ढलते ही नशेड़ियों का...

22 नवंबर को हटिया–टाटा एक्सप्रेस रहेगी रद्द, कई ट्रेनें घंटों लेट चलेंगी

Railway Alert!: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विकास संबंधी काम के लिए...

अरगोड़ा फ्लाइओवर का DPR तैयार, राउंड शेप में बनेगा, चारों दिशाओं को जोड़ेगा

Ranchi Argora Flyover: राजधानी रांची के सबसे व्यस्त अरगोड़ा चौक पर ट्रैफिक जाम से...

खबरें और भी हैं...