संपत्ति की लालच में बेटे ने ही रिटायर्ड पिता का करवा दिया था मर्डर, स्वीकारा जुर्म

शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में DSP ने बताया कि गलत 22 जुलाई को सेवानिवृत शिक्षक क्लेमेंट लकड़ा की हत्या उनके घर के पास ही धारदार हथियार से मारकर कर दी गई थी। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कर मामले की अनुसंधान की जा रही थी।

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार : जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत धवईटोला निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक क्लेमेंट लकड़ा की हत्याकांड का खुलासा शनिवार को पुलिस ने कर दिया। घटना का खुलासा करते हुए DSP राजेश कुजूर ने बताया कि शिक्षक क्लेमेंट लकड़ा का बेटा मनोज लकड़ा ने ही संपत्ति की लालच में अपने पिता की हत्या करवाई थी।

शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में DSP ने बताया कि गलत 22 जुलाई को सेवानिवृत शिक्षक क्लेमेंट लकड़ा की हत्या उनके घर के पास ही धारदार हथियार से मारकर कर दी गई थी। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कर मामले की अनुसंधान की जा रही थी।

अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने पाया कि क्लेमेंट लकड़ा और उनके बड़े बेटे मनोज लकड़ा के बीच संपत्ति को लेकर हमेशा झगड़ा होता था। पुलिस ने जब इसकी गहनता से छानबीन की तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। इसके बाद पुलिस ने मनोज लकड़ा को हिरासत में लेकर पूछताछ आरंभ किया।

पूछताछ के क्रम में मनोज ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए पुलिस को बताया कि उसने अपने पिता की हत्या के लिए महुआडांड़ के रहने वाले अपराधी अशोक राम को एक लाख 20 हजार रुपए देने की बात कही थी। इसके लिए उसे 20 हजार रुपए दे भी दिए थे।

पैसे लेने के बाद अशोक राम एक अन्य अपराधी जितेंद्र राम के साथ मिलकर उसके पिता की धारदार हथियार से मार कर हत्या कर दी थी। मनोज ने पुलिस को बताया कि उसके पिता अपने पेंशन के सारे पैसे छोटे भाई को ही देते थे इसीलिए उसने अपने पिता की हत्या की योजना बनाई थी।

पिता की हत्या के बाद छोटे भाई की भी हत्या करने की योजना थी। डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने घटना में शामिल मनोज लकड़ा के अलावे हत्याकांड को अंजाम देने वाले अपराधी अशोक राम और जितेंद्र राम को भी गिरफ्तार कर लिया है।

 

Share This Article