HomeझारखंडRANCHI : लिव इन पार्टनर के कमरे में मिली थी सना की...

RANCHI : लिव इन पार्टनर के कमरे में मिली थी सना की डेड बॉडी, प्रेमी राजीव को पुलिस ने भेजा जेल

Published on

spot_img

रांची: शनिवार को L&T फाइनेंस में काम करने वाली सना की डेड बॉडी (Sana Dead Body) उसके ही लिव इन पार्टनर के कमरे (Live in Partner Room Dead Body) में मिली थी।

रविवार को पुलिस में उसके प्रेमी राजीव को अरेस्ट कर जेल भेज दिया। मृतका की बहन ने शनिवार को राजीव पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी की दर्ज करवाई थी। गौरतलब है कि राजीव पहले से शादीशुदा है इसके बावजूद वह सना के साथ लिव इन में रह रहा था।

जमशेदपुर की थी बना परवीन

सना परवीन मूलरूप से जमशेदपुर के परसूडीह की रहने वाली थी। वह रांची में एकलव्य अपार्टमेंट में राजीव के साथ लिव इन में रह रही थी। राजीव भी जमशेदपुर का ही था।

दोनों रांची स्थित एलएनटी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत थे। दूसरी तरफ सना के प्रेमी राजीव ने पुलिस में बयान दिया है कि बीते शुक्रवार की रात सना के साथ उसका किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

इस दौरान दोनों के बीच मारपीट भी हुई। इसके बाद वह वापस अपने ऑफिस आ गया था और सना घर में ही थी।

सना ने लगाया था यह आरोप

राजीव (Rajiv) को सना ने फोन कर कहा कि तुम्हारा कई और लड़कियों के साथ संबंध है। इसे लेकर राजीव ने सना को समझाने की कोशिश की लेकिन सना ने उसे धमकी दी कि वह बहुत परेशान है और आत्महत्या कर लेगी।

देर रात जब वह घर पहुंचा तो देखा की सना फंखे से लटकी पड़ी है। राजीव सना को अस्पताल भी ले गया, जहां मौजूद चिकित्सकों (Physicians) ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

spot_img

Latest articles

NH-39 फोरलेन पर फायरिंग, मजदूर को लगी गोली

Palamu news: पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा खुर्द में शुक्रवार सुबह...

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी, 24 घंटे में उड़ाने की साजिश

Ranchi News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को गुरुवार देर रात एक अज्ञात...

झारखंड में ED की बड़ी कार्रवाई : पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके करीबियों के 8 ठिकानों पर छापेमारी

ED Raid in Jharkhand: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह झारखंड में मनी लॉन्ड्रिंग...

PLFI के तीन उग्रवादियों को पुलिस ने हथियारों के साथ किया गिरफ्तार

Khunti news: खूंटी पुलिस ने शुक्रवार को जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बकसपुर झंडा टोंगरी...

खबरें और भी हैं...