रांची में इस बार बकरी बाजार बना रहा 190 फीट का पंडाल, ₹60 लाख होंगे खर्च

चक्रव्यूह वाले इस पंडाल की खासियत यह है कि श्रद्धालु इसमें फंसेंगे, लेकिन मां की कृपा से आसानी से दर्शन कर लेंगे

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के सबसे आकर्षक दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण ( Attractive Durga Puja pandal Construction) करने वाले भारतीय युवक संघ (Bakri Bazar) की ओर से 190 फीट का पंडाल बनाया जा रहा है। चौड़ाई 140 फीट और ऊंचाई 50 फीट है।

पंडाल के निर्माण में 60 लाख रुपए खर्च होंगे। भारतीय युवक संघ के अध्यक्ष अशोक चौधरी (Ashok Chaudhary) ने बुधवार को बताया कि इस बार का पंडाल आकर्षण का केंद्र होगा।

उन्होंने बताया कि महाभारत के चक्रव्यूह की यात्रा के प्रसंग पर आधारित पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। चक्रव्यूह एक पहिए के जैसे घूमता हुआ व्यूह है।

चक्रव्यूह वाले इस पंडाल की खासियत यह है कि श्रद्धालु इसमें फंसेंगे, लेकिन मां की कृपा से आसानी से दर्शन कर लेंगे।

बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा मेला

उन्होंने बताया कि पंडाल के अंदर बीच में अभिमन्यु का रथ होगा। रथ के चारों तरफ शीशे लगे होंगे, जिसमें पंडाल का पूरा प्रतिबिंब नजर आएगा।

पंडाल ऊपर की ओर से खुला होगा और अंदर ऑडिटोरियम (Auditorium) होगा, जिसमें भव्य सजावट देखने को मिलेगा। इसमें मां का दरबार लगेगा, 13 फीट ऊंची स्वर्ण जड़ित मूर्ति स्थापित की जाएगी। मूर्ति को बंगाल के कलाकार रांची में ही बनाएंगे। बंगाल के 90 कारीगर पंडाल बनाने में जुटे हैं।

बच्चों के लिए मेला आकर्षण का केंद्र रहेगा, जिसमें 15 आधुनिक झूले लगाए जाएंगे। बंगाल और रांची की ओर से लाइटिंग (Lighting) की व्यवस्था की जा रही है।

Share This Article