रांची जिला परिवहन पदाधिकारी ने संचालकों को ऑनबोर्ड ऑनलाइन प्रदूषण प्रमाण पत्र निर्गत करने का निर्देश

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची जिला परिवहन पदाधिकारी प्रवीण कुमार प्रकाश ने गुरुवार को प्रदूषण जांच केंद्र के संचालकों के साथ बैठक की।

बैठक में ज़िला परिवहन पदाधिकारी ने सभी केंद्र संचालकों को ऑनबोर्ड ऑनलाइन प्रदूषण प्रमाण पत्र निर्गत करने का निर्देश दिया।

उन्होंने जो प्रदूषण जांच केंद्र ऑनबोर्ड नहीं हैं, उन्हें यथाशीघ्र ऑनबोर्ड करने का निर्देश दिया अन्यथा उनका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।

सभी प्रदूषण जांच केंद्रों को विभाग के द्वारा प्रस्तावित के संबंध में विस्तारपूर्वक बताया गया।

साथ ही इससे होने वाले फायदों को भी समझाया गया।

बैठक के दौरान प्रदूषण केंद्र संचालकों की समस्याओं को सुनने के बाद उनका समाधान करने पर भी विचार-विमर्श हुआ।

Share This Article