Homeझारखंडनड्डा ने गुरुवार को भाजपा के नए प्रदेश प्रभारियों की बैठक बुलाई

नड्डा ने गुरुवार को भाजपा के नए प्रदेश प्रभारियों की बैठक बुलाई

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों में फेरबदल के कुछ दिनों बाद पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने गुरुवार को यहां अपनी पहली बैठक बुलाई है।

यह बैठक पार्टी मुख्यालय में दोपहर बाद होगी, जिसमें भाजपा महासचिव (संगठन) बी. एल. संतोष भी मौजूद रहेंगे।

अपनी कोर टीम की नियुक्ति के महीनों बाद दिवाली से एक दिन 13 नवंबर को भाजपा प्रमुख ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए थे।

नई नियुक्तियों में चार नेताओं को पदोन्नति मिली थी, जिनमें जय पांडा, सी.टी. रवि, अमित मालवीय और संबित पात्रा शामिल हैं।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद संभालने वाले पांडा को असम और दिल्ली में दो महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गईं हैं। वहीं महासचिव के पद पर पदोन्नत होने के बाद कर्नाटक के सी.टी. रवि को तीन राज्यों महाराष्ट्र, तमिलनाडु और गोवा का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा अमित मालवीय को पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी दी गई है, जहां अगले साल की शुरुआत में चुनाव होने हैं।

पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा को मणिपुर का प्रभारी बनाया गया है, जबकि डी. पुरंदेश्वरी को ओडिशा का प्रभारी बनाया गया है। इससे पहले यहां अरुण सिंह ने कार्यभार संभाला था, जिन्हें अब राजस्थान का प्रभार दिया गया है। सिंह नड्डा की कोर टीम का हिस्सा हैं और उन्हें पहले महासचिव नियुक्त किया गया था।

राधामोहन सिंह, जिनके मंत्री के तौर पर काम ने केंद्र सरकार को प्रभावित किया था, उन्हें ओम माथुर की जगह उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है।

spot_img

Latest articles

दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस की बड़ी रैली, 14 दिसंबर को होगा आयोजन

New Delhi : कांग्रेस पार्टी 14 दिसंबर को दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ...

संसद हमले की 24वीं बरसी पर शहीदों को नमन, देश ने किया वीर जवानों का स्मरण

नई दिल्ली: संसद भवन पर हुए आतंकी हमले (2001) की 24वीं बरसी पर आज...

झारखंड प्रशासन में बड़ा फेरबदल: कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन

रांची: झारखंड कैडर की दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वंदना दादेल और मस्तराम मीणा को...

16 दिसंबर से शुरू होगी JSSC-CGL 2023 सफल अभ्यर्थियों की प्रमाण पत्र जांच

रांची: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JSSC-CGL) में सफल हुए अभ्यर्थियों...

खबरें और भी हैं...