Homeझारखंडरांची में 5 दुकानों को नोटिस, 20 की हुई जांच

रांची में 5 दुकानों को नोटिस, 20 की हुई जांच

Published on

spot_img

न्यूज़ अरोमा रांची: कोविड-19 के शर्तों के उल्लंघन को लेकर ज़िला प्रशासन की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। दुकानों/प्रतिष्ठानों में कोविड-19 से संबंधित केंद्र/राज्य सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के अनुपालन को लेकर आज दिनांक 18 नवंबर 2020 को कार्यपालक दंडाधिकारी सदर, रांची पवन कुमार ने कांके क्षेत्र में दुकानों/प्रतिष्ठानों जांच की। कार्यपालक दंडाधिकारी द्वारा 20 दुकानों की जांच की गई। जांच के क्रम में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जारी दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने पर दुकानों को नोटिस दिया गया।

05 दुकानों को दिया गया नोटिस

जांच के क्रम में 05 दुकानों में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन पाया गया। जिसके बाद सभी 05 दुकानों/प्रतिष्ठानों को नोटिस दिया गया।

इन दुकानों को दिया गया नोटिस

1. होटल मनपसंद, कांके।
2. सीमा वस्त्रालय, कांके।
3. अजय हार्डवेयर गिफ्ट सेंटर, शीतल दुकान, कांके।
4. टॉप टेलर्स, कांके।
5. मेंस पार्लर, कांके।

ज़िला प्रशासन द्वारा लगातार जारी है जांच

रांची उपायुक्त छवि रंजन के निदेशानुसार दुकानों/प्रतिष्ठानों में कोविड-19 से संबंधित सरकार के दिशा निर्देशों के अनुपालन को लेकर लगातार जांच जारी है। निर्देशों का उल्लंघन करने पर संबंधित दुकानों/प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए अलग अलग टीम बनाई गई है जो हर दिन अलग अलग क्षेत्रों में जांच कर रही है।

spot_img

Latest articles

रघुवर दास का हेमंत सरकार पर हमला, भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी का लगाया आरोप

Jharkhand News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने...

हजारीबाग में गैस सिलिंडर चोरी का खुलासा, 3 गिरफ्तार

Jharkhand News: जिले के सिंघरावा गांव में सत्यनाम भारत गैस ग्रामीण वितरक एजेंसी के...

रांची में HEC की जमीन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, बिरसा चौक बायपास पर घर-दुकानें तोड़ीं

Jharkhand News: रांची के बिरसा चौक बायपास के दाहिनी ओर HEC की सरकारी जमीन...

विधानसभा थाना क्षेत्र में दो गुटों के बीच मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची के विधानसभा थाना क्षेत्र के होटवासी में शनिवार...

खबरें और भी हैं...