बोकारो रेलवे स्टेशन पर प्रेग्नेंट महिला ने दिया बेटे को जन्म, RPF की टीम ने …

बताया जाता है कि पूजा कुमारी अपने पति वीरेन्द्र कुमार के साथ हटिया-पटना एक्सप्रेस पर रांची से सवार हुई, मुरी स्टेशन पर उसने प्रसव पीड़ा महसूस किया

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो : हटिया-पटना एक्सप्रेस (Hatia-Patna Express) से सफर कर रही एक महिला यात्री का प्रसव सोमवार की रात को बोकारो रेलवे स्टेशन (Bokaro Railway Station) पर रेलवे सुरक्षा बल की टीम के सहयोग से कराया गया। महिला ओर बच्चे दोनों सुरक्षित हैं। इसके बाद उन्हें बोकारो सदर अस्पताल भेज दिया गया।

बताया जाता है कि पूजा कुमारी अपने पति वीरेन्द्र कुमार के साथ हटिया-पटना एक्सप्रेस पर रांची से सवार हुई। मुरी स्टेशन पर उसने प्रसव पीड़ा महसूस किया।

इसके बाद सहयोगी यात्रियों की मदद से यह बात ट्रेन के कोच अटेंडेंट को दिया गया। वहां से गाड़ी खुल चुकी थी। फिर इसकी सूचना बाेकारो स्टेशन में दी गई।

महिला ने बेटे को जन्म दिया

खबर मिलने पर रेलवे के चिकित्सक को इस बारे में सूचित किया गया। बोकारो रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंची तो तत्काल महिला सुरक्षा कर्मियों (Female Security Personnel) के सहयोग से उन्हें RPF सहायता बूथ लाया गया। यहीं पर महिला ने बेटे को जन्म दिया।

पूजा का परिवार नालंदा का निवासी है। पति-पत्नी दोनों रांची में रहते हैं। पूजा नालंदा के इशवा गांव की रहने वाली है। पति वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि वे लोग जनरल कोच में रांची से पटना की लिए चढ़े थे।

यहां रेलवे सुरक्षा बल की SI मीना कुमारी, सहयोगी मीरा कुमारी, मनीषा कुमारी और पिंकी डुमोलिया ने मदद की और रेलवे के चिकित्सक डॉ. एच.पी. सिंह ने प्रसव कराया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply