महाषष्ठी के दिन आज रांची के 25 से अधिक पूजा पंडालों के खुल गए पट, भक्तों ने…

श्री श्री दुर्गाबाटी मेन रोड में महाषष्ठी पर पट खोला गया। पट के खुलते ही भक्तों ने मां का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मां के दिव्य स्वरूप देखने को मिला

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : शुक्रवार को नवरात्र (Navratri) के महाषष्ठी पर राजधानी रांची के 25 से अधिक पूजा पंडालों के पट खुल गए। इसके बाद शहर में मां दुर्गा के दर्शन के लिए देर रात तक भक्तों की भीड़ से जाम रहा।

दुर्गाबाटी में मां का दर्शन

श्री श्री दुर्गाबाटी मेन रोड (Sri Sri Durgabati Main Road) में महाषष्ठी पर पट खोला गया। पट के खुलते ही भक्तों ने मां का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मां के दिव्य स्वरूप देखने को मिला।

यहां के पुरोहित बताते है कि पिछले 140 वर्षों से मां को जिस आभूषणों से सजाया जा रहा है, वह आज भी उसी रूप में हैं और उसी आभूषण से मां को सजाया गया है।

एसएसपी चंदन सिंह ने किया उद्घाटन

गीतांजलि क्लब दुर्गा पूजा पंडाल (Gitanjali Club Durga Puja Pandal) मोरहाबादी गीतांजलि क्लब दुर्गा पूजा पंडाल मोरहाबादी का उद्घाटन शाम 6 बजे SSP चंदन सिन्हा ने किया।

इस अवसर पर गीतांजलि क्लब के संरक्षक गो सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर राजेश्वर नाथ आलोक शामिल रहे।

सांसद संजय सेठ ने किया उद्घाटन

ज्योति संगम श्री दुर्गा पूजा समिति ज्योति संगम श्री दुर्गा पूजा समिति के पंडाल का उद्धटन सांसद संजय सेठ (Sanjay Seth) एवं रांची विधायक सीपी सिंह ने किया।

मौके पर समिति के अध्यक्ष चंद्रभान, कार्यकारी अध्यक्ष अंकित गुप्ता, कोषाध्यक्ष अविनाश कुमार, मंत्री रविन्द्र सैनी, सह सचिव प्रखर लोहिया, पंडाल प्रभारी मनोज बक्सरिया, एवं समिति के राजकुमार गुप्ता, अजय बथवाल , प्रमोद लोहिया, तेजपाल सिंह, राजेश मक्कड़, अशोक गुप्ता, वेद प्रकाश सिंह, अमित व्यास, निखिल व्यास, सिखिल व्यास मौजूद रहे।

इन पंडालों के भी आज खुल गए पट

गीतांजलि क्लब मोरहाबादी
त्रिकोण हवन कुंड सुभाष चौक
सत्य अमरलोक हरमू रोड
हर्षनाथ शाहदेव दुर्गा पूजा कटहल मोड़
मां भवानी युवा क्लब पिस्का मोड़
श्री श्री सर्वजनिन दुर्गा पूजा समिति, सेक्टर 3 धुर्वा
विशाल क्लब मल्लाह टोली मेन रोड
मां भवानी क्लब लटमा, सिंह मोड़ हटिया
वृंदावन कॉलोनी चिरौंदी
ज्योति संगम दुर्गा पूजा मारवाड़ी स्कूल
हिंदपीढ़ी पूजा कमेटी
श्री श्री देवी मंडप दुर्गा पूजा समिति रातू
नामकुम नवयुवक संघ
हटिया रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति
सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, डोरंडा
श्री श्री नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति नीचे बाजार, गुदरी
युवा विकास दुर्गा पूजा राजभवन
सनातन नवयुवक संघ, हिनू
यंग मोनार्क दुर्गा पूजा. बरियातू
शिवालय दुर्गा पूजा समिति, हेहल इटकी रोड
श्री श्री बांधगाड़ी दुर्गा पूजा दीपाटोली, एचबी रोड
नवयुवक संघ दुर्गा पूजा लोअर चुटिया
जगन्नाथ नगर सर्वजनिन दुर्गा पूजा सेक्टर 2 राजेंद्र भवन, धुर्वा
कला संगम ढिबरी बाजार
देवी मंडप दुर्गा पूजा एदलहातु, मोरहाबादी।

Share This Article