HomeUncategorizedहॉलीवुड अभिनेता जेमी फॉक्स फिर नई मुसीबत में फंसे, महिला ने...

हॉलीवुड अभिनेता जेमी फॉक्स फिर नई मुसीबत में फंसे, महिला ने…

Published on

spot_img

लंदन: हॉलीवुड (Hollywood )जेमी फॉक्स ( Jamie Foxx) नई मुसीबत में फंस चुके हैं। दरअसल, अभिनेता के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में अदालत में जानकारी दाखिल की गई।

ऑस्कर विजेता जेमी फॉक्स पर कथित तौर पर 2015 में एक महिला का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है।

महिला ने अभिनेता के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। अदालती दस्तावेजों में महिला की पहचान नहीं जाहिर की गई है।

कथित तौर पर महिला ने आरोप लगाया कि फॉक्स ने अगस्त 2015 में न्यूयॉर्क शहर(New York City)में कैच रेस्तरां की छत पर उनके साथ मारपीट की।

फॉक्स ने उन्हें एकांत में कोने में ले जाने के बाद जानबूझकर उनकी अनुमति के बिना उनके निजी अंग को छुआ और उनके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की।

मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि…

मुकदमे में कहा गया है कि एक सुरक्षा गार्ड ने छेड़छाड़ होते देखी, लेकिन गार्ड (Lekin Guard) ने हस्तक्षेप नहीं किया।

जब महिला की दोस्त ने देखा तब वह उन्हें बचाने के लिए आई और फॉक्स वहां से चले गए। मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि हमले के बाद महिला को इलाज के लिए अस्पताल भी जाना पड़ा।

महिला ने दर्द, पीड़ा, भावनात्मक संकट, चिंता और अपमान के लिए मुआवजे की मांग की है। यह पहली बार नहीं है, जब जेमी फॉक्स पर उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है।

2018 में मीटू मूवमेंट के दौरान एक महिला ने उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। यह घटना 2002 में हुई थी, जब एक महिला ने दावा किया था कि वह भी यौन उत्पीड़न की शिकार हुई थीं। हालांकि, अभिनेता ने इन आरोपों से इंकार किया था।

spot_img

Latest articles

रांची में रेडिसन ब्लू होटल संग रोशनी के त्योहार में हों शामिल, चटोरी गली ब्रंच में लें स्ट्रीट फूड का मजा

Radisson Blu Hotel Ranchi: रेडिसन ब्लू होटल रांची सभी शहरवासियों और मेहमानों को दिवाली की...

लोअर बाजार थाने के ASI, हवलदार और सिपाही सस्पेंड, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, SSP बोले…

Ranchi News: झारखंड पुलिस में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती का नया दौर शुरू हो...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

खबरें और भी हैं...