इस रेलवे फाटक से कुछ दूर संदिग्ध अवस्था में मिली शख्स की डेड बॉडी, खून से…

शव खून से लथपथ था। और गर्दन पर किसी धारदार हथियार से कटे का निशान भी था। मृतक की पहचान परसबनी गांव निवासी सुरेश महतो (35) के रूप में हुई है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dhanbad Dead Body : गोमो और तेलो रेलवे स्टेशन (Gomo and Telo Railway Station) के बीच धमनी गांव के पास रेलवे फाटक संख्या 4/C/E से कुछ दूरी पर संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति का शव (Dead Body) बरामद हुआ।

शव खून से लथपथ था। और गर्दन पर किसी धारदार हथियार से कटे का निशान भी था। मृतक की पहचान परसबनी गांव निवासी सुरेश महतो (35) के रूप में हुई है।

परिजनों में मातम पसरा

सूचना पाकर RPF गोमो एवं नावाडीह थाना (बोकारो) पुलिस पदाधिकारी महाबीर पंडित, मिथिलेश कुमार सदल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। और ग्रामिणों की मदद से शव की शिनाख्त की गई।

जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शव को बोकारो सदर अस्पताल (Bokaro Sadar Hospital) भेज दिया गया। मृतक की मां हेमिया देवी ने बताया कि उसका बेटा कल घर से निकला था। जिसके बाद वापस नहीं लौटा। फिलहाल नावाडीह पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुटी है।

Share This Article