HomeझारखंडCM हेमंत सोरेन पर सिरे से भड़क गए BJP नेता जफर इस्लाम,...

CM हेमंत सोरेन पर सिरे से भड़क गए BJP नेता जफर इस्लाम, जानिए क्या कहा…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Ranchi BJP leader Zafar Islam: BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व सांसद जफर इस्लाम ने इंडिया एलायंस और हेमंत सरकार (India Alliance and Hemant Sarkar) पर बड़ा निशाना साधा। जफर इस्लाम रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने दावा किया कि हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के खिलाफ करप्शन से जुड़े कई पुख्ता प्रमाण ED के पास हैं। आखिर गलत नहीं किया तो क्यों डर रहे। भागने से बच भी नहीं सकते। अंततः उन्हें जेल भी जाना ही होगा। इसी आशंका में वे ईडी के पास छह-छह समन के बावजूद नहीं गये हैं।

उन्होंने किसी अधिकारी का नाम लिए बगैर कहा कि कुछ अधिकारी अपनी करतूत से यहां जेल तक जा चुके हैं। कई और अधिकारी भी ऐसे हैं, जिन्हें लगता है कि वे आजीवन वर्तमान मुख्यमंत्री के संरक्षण में सुरक्षित रहेंगे।

साथ ही इस आधार पर वे करप्शन में भी लिप्त हैं। यह भी तय है कि वे जांच एजेंसियों के राडार पर हैं। उनके खिलाफ रिकॉर्ड जांच एजेंसियों के पास हैं। अंततः उन्हें भी जेल जाना होगा।

सैयद इस्लाम ने कहा कि घमंडिया गठबंधन भ्रष्टाचारियों का गिरोह है। कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचारियों के Sleeper Cell का सरगना और उनकी राज्य सरकारें स्लीपर सेल। उन्होंने कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार भ्रष्टाचार की देन है। यहां आकंठ भ्रष्टाचार है।

आदिवासी बेटी को राष्ट्रपति बनने पर अपमानित

बंगाल में बुआ भतीजा, बिहार में नीतीश लालू, तमिलनाडु में स्टालिन और उनके दामाद, केरल में वामपंथी सभी लूट में शामिल हैं। इन सरकारों को जनता की भलाई से कुछ भी लेना देना नही। इन्हें केवल अपने परिवार की चिंता है।

उन्होंने कहा कि घमंडिया गठबंधन अब लठबंधन बन चुका है। ये संवैधानिक संस्थाओं पर लाठी मार रहे। कभी आदिवासी बेटी को राष्ट्रपति बनने पर अपमानित करते हैं। कभी गरीब जाट किसान परिवार से आए उप राष्ट्रपति का अपमान करते हैं।

राहुल गांधी मिमिक्री का वीडियो (Rahul Gandhi Video mimicry) बनाकर संसद को लाफ्टर शो की तरह चलाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में सांसदों का निलंबन उचित है जब प्रतिनिधि संविधान और देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हो जाएं।

spot_img

Latest articles

दिल्ली की हवा ‘जहरीली’, सुप्रीम कोर्ट में हो सकती है सिर्फ डिजिटल सुनवाई

Delhi's Air Pollution : दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण का असर अब सुप्रीम कोर्ट की...

खूंटी-सिमडेगा रोड पर बड़ा हादसा, ट्रक पलटा, आग लगने से चालक की मौत

Khunti-Simdega Road Accident : खूंटी-सिमडेगा मुख्य सड़क पर तोरपा थाना क्षेत्र के चूरगी गांव...

तस्करी के लिए बिहार ले जाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, चार गिरफ्तार

Liquor Smugglers Arrest : गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के चिरैयामोड़ में उत्पाद...

1 लाख के इनामी नक्सली राजा हेमंत असुर गिरफ्तार

Naxalite Raja Hemant Asur Arrest : लोहरदगा में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते...

खबरें और भी हैं...

दिल्ली की हवा ‘जहरीली’, सुप्रीम कोर्ट में हो सकती है सिर्फ डिजिटल सुनवाई

Delhi's Air Pollution : दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण का असर अब सुप्रीम कोर्ट की...

खूंटी-सिमडेगा रोड पर बड़ा हादसा, ट्रक पलटा, आग लगने से चालक की मौत

Khunti-Simdega Road Accident : खूंटी-सिमडेगा मुख्य सड़क पर तोरपा थाना क्षेत्र के चूरगी गांव...

तस्करी के लिए बिहार ले जाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, चार गिरफ्तार

Liquor Smugglers Arrest : गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के चिरैयामोड़ में उत्पाद...