हेमंत की वादाखिलाफी से राज्य में छा गई है निराशा, भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने…

उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार के चार वर्षो के कार्यकाल पूरा होने पर जश्न मनाने पर कहा कि 20 लाख नौकरियां देने का वादा करने वाली सरकार हर मोर्चे पर विफल दिख रही है

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Spokesperson Pratul Shahdev: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव (Pratul Shahdev) ने राज्य सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की वादाखिलाफी के कारण निराशा छा गई है और सरकार जश्र में डूबी है।

उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार के चार वर्षो के कार्यकाल पूरा होने पर जश्न मनाने पर कहा कि 20 लाख नौकरियां देने का वादा करने वाली सरकार हर मोर्चे पर विफल दिख रही है।

शाहदेव भाजपा प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आप जिस आदिवासी-मूलवासियों को हक देने की बात कर रहे उसे ही लाठी-डंडों से पीटा जा रहा है।

संगीन के साये में मन रहा यह जश्न का क्या औचित्य है। शाहदेव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्यपाल से मिलकर कहा था कि अब हेमन्त सोरेन के ऊपर कार्रवाई करने का वक्त आ गया है। क्योंकि, एक मुख्यमंत्री कानून से भागता फिर रहा है। इसलिए राज्य की जनता ने इस भगोड़ेपन के लिए दोषी मान लिया है।

रोहिंग्या मुसलमान को रातों-रात ट्रांसफर कर दिया गया

शाहदेव ने कहा कि इस सरकार में ईमानदार अफसरों की कोई पूछ नहीं होती है। सरकार बनने के चंद महीना बाद लोहरदगा में जब दंगा हुआ था तब विजिलेंस के एक DSP ने एक रिपोर्ट दी थी।

इस दंगा के पीछे रोहिंग्या मुसलमान का हाथ है तो उसका रातों-रात ट्रांसफर कर दिया गया। फिर विजिलेंस के दो बड़े अधिकारियों का तबादला भी इसलिए कर दिया गया कि भाजपा के एक बड़े नेता के ऊपर कार्रवाई का दबाव बना रहे थे लेकिन उन दोनों ने मना कर दिया था।

उन्होंने कहा कि एक प्रशासनिक पदाधिकारी का भी तबादला इसलिए कर दिया गया कि मुख्यमंत्री की बातों को नहीं मानना। ताजा उदाहरण जेल अधीक्षक रॉबर्ट निशांत बेसरा (Robert Nishant Besra) का है, जिसकी बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर जताई थी।

क्योंकि, वे मुख्यमंत्री के करीबी लोगों की सल्तनत को चलने नहीं दे रहे थे। शाहदेव ने कहा कि जब भाजपा की सरकार आएगी तो इसकी CBI जांच की अनुशंसा की जाएगी। तब दूध का दूध और पानी का पानी होगा।

Share This Article