बाइक सवार अपराधियों ने अचानक डॉक्टर पर शुरू कर दिया फायरिंग, अस्पताल में…

गोली उनकी कमर से होकर पेट में जा धंसी और विष्णुगढ़ के गोमियां रोड स्थित लक्ष्मी नर्सिंग होम में कार्यरत हैं और रोज हजारीबाग आवास से विष्णुगढ़ आते-जाते हैं।

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Crime desk : सोमवार क्यों श्याम लगभग 7:30 बजे हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ स्थित एक निजी नर्सिंग होम में कार्यरत चिकित्सक डॉ. परशुराम प्रसाद पर बाइक सवार अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। गोली डॉक्टर की कमर में लगी है।

घटना के कुछ देर बाद विष्णुगढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। अंधेरा के कारण घटनास्थल से खोखा बरामद नहीं हो पाया है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।

घटना विष्णुगढ़-हजारीबाग NH-522 में भेलवारा घाटी के मोड़ के पास हुई। फिलहाल गंभीर रूप से घायल डॉक्टर को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हजारीबाग में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

इधर, घटना की सूचना के बाद डॉक्टरों ने नाराजगी जताते हुए प्रशासन से अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

गोली उनकी कमर से होकर पेट में जा धंसी और विष्णुगढ़ के गोमियां रोड स्थित लक्ष्मी नर्सिंग होम में कार्यरत हैं और रोज हजारीबाग आवास से विष्णुगढ़ आते-जाते हैं। सोमवार की शाम को वह नर्सिंग होम से काम निपटाकर बाइक से अपने घर हजारीबाग लौट रहे थे।

इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पीछे से गोली मार दी। इसके बाद बदमाश मौके पर से फरार हो गए। बदमाशों की संख्या दो बताई जाती है। गोली लगने के बाद डॉक्टर ने मोबाइल से घटना की सूचना नर्सिंग होम के कर्मियों को दी। इसके बाद नर्सिंग होम के कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और घायल डॉक्टर को एंबुलेंस से हजारीबाग ले गए।

Share This Article