Homeझारखंड8 फरवरी को धनबाद में एंटर करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो...

8 फरवरी को धनबाद में एंटर करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, तैयारी…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Bharat Jodo Nyay Yatra in Dhanbad: आज यानी 14 जनवरी से राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) मणिपुर से शुरू हो चुकी है।

यह यात्रा झारखंड के Dhanbad में आठ फरवरी को प्रवेश करेगी। इस दौरान राहुल गांधी धनबाद में न सिर्फ रोड शो करेंगे, बल्कि उनका रात्रि विश्राम भी यहीं होगा। यह जानकारी Congress के राष्ट्रीय प्रवक्ता ज्योति सिंह (Jyoti Singh) ने आज धनबाद परिसदन में एक पत्रकार वार्ता के दौरान दी।

Congress के राष्ट्रीय प्रवक्ता ज्योति सिंह ने कहा…

उन्होंने कहा कि Rahul Gandhi की अगुवाई में निकला भारत जोड़ो न्याय यात्रा दो फरवरी को पश्चिम बंगाल होते हुए झारखंड के पाकुड़ जिले में प्रवेश करेगी। इसके बाद आठ फरवरी को राहुल गांधी धनबाद पहुंचेंगे।

इस दौरान वे यहां रोड शो करते हुए कोयलांचल वासियों का अभिवादन स्वीकार करेंगे। उनका रात्रि विश्राम भी धनबाद में ही रहेगा। उन्होंने कहा कि झारखंड के मुख्यतः तीन जिलों धनबाद, जमशेदपुर और रांची पर कांग्रेस की विशेष नजर है। यात्रा के दौरान राहुल गांधी इन तीनों जिलों में यात्रा भी करेंगे।

उन्होंने राहुल गांधी की इस यात्रा में देश के तमाम विपक्षी पार्टियों और सामाजिक संस्थाओं के लोगों से जुड़ने की अपील की। साथ ही PM नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) के 27 जनवरी के प्रस्तावित धनबाद दौरे पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा को देख प्रधानमंत्री की नींद उड़ गई है।

यही वजह है कि वह बेचैनी में राहुल गांधी के धनबाद आगमन के पूर्व ही यहां के दौरे का कार्यक्रम बना है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...