खराब मौसम और घने कोहरे ने विमानों की स्पीड पर लगाया ब्रेक, कई प्लान कैंसिल…

Ranchi Bad Weather: पिछले कुछ दिनों में खराब मौसम और घने कोहरे (Dense fog) ने रांची से उड़ान भरने वाले और रांची आने वाले विमानों की स्पीड पर ब्रेक लगा दिया है।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Flight Cancel from Ranchi : पिछले कुछ दिनों में खराब मौसम और घने कोहरे (Dense fog) ने रांची से उड़ान भरने वाले और रांची आने वाले विमानों की स्पीड पर ब्रेक लगा दिया है। 20 विमानों के कैंसिल होने की सूचना है।

इनमें 12 रांची आने वाले, जबकि आठ रांची से उड़ान भरने वाले विमान थे।

20 विमानों के कैंसिल होने की सूचना

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट (Birsa Munda Airport) के सूत्रों ने 18 जनवरी को बताया कि विमानपत्तन पर विजिबिलिटी (दृश्यता) 500 मीटर से भी कम रह गई थी। इसलिए 20 विमानों को रद्द करना पड़ा।

एक विमान (Flight) पांच चक्कर लगाने के बाद हैदराबाद चला गया। हैदराबाद-रांची Indigo (Hyderabad-Ranchi Indigo) की फ्लाइट 10:30 बजे रांची पहुंची, लेकिन, विजिबिलिटी की कमी की वजह से इस विमान को लैंड नहीं करवाया जा सका।

Indigo की यह फ्लाइट काफी देर तक रांची के आसमान में उड़ान भरती रही। पांच चक्कर लगाने के बाद भी जब पायलट को लगा कि यहां लैंड करना संभव नहीं है, तो फ्लाइट को वापस हैदराबाद ले जाना पड़ा।

 

 

Share This Article