Homeझारखंडकभी धर्म के नाम पर तो कभी जाति के नाम पर भ्रम...

कभी धर्म के नाम पर तो कभी जाति के नाम पर भ्रम फैला रही BJP, राजद ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Ranchi News: राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव (Sanjay Singh Yadav) ने कहा कि BJP कभी धर्म के नाम पर तो कभी जाति के नाम पर भ्रम फैला रही है। समाज को बांटने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने सांप्रदायिक शक्तियों के खिलाफ जो लड़ाई छेड़ी है उसे लड़ने के लिए झारखंड से नेता गौतम सागर राणा ने पुन: राजद की सदस्यता ग्रहण की है। इनके आने से झारखंड में पार्टी मजबूत होगी।

संजय ने कहा कि हमारे नेता INDIA की अगुवाई कर रहे हैं। इसलिए सीट बंटवारे में कोई दिक्कत नहीं है। सीट के लिए किसी तरह का कोई मतभेद नहीं है। उन्होंने कहा कि RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीट बंटवारे का निर्णय लेंगे।

सभी दलों को कहीं न कहीं त्याग करना होगा

साथ ही कहा कि BJP को यदि देश से भगाना है तो INDIA के सभी नेताओं का मानना है कि सभी दलों को कहीं न कहीं त्याग करना होगा। यादव गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में पार्टी कार्यालय में बोल रहे थे।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने संवाददाताओं को जवाब देते हुए कहा कि देश में सबसे अधिक संपत्ति वाले भाजपा के अनेकों नेता हैं लेकिन कभी भी उनके यहां ईडी और CBI की छापेमारी नहीं होती है।

विपक्ष के नेताओं के ऊपर ही आखिर इस तरह की कार्रवाई क्यों हो रही है। प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के नेता शरद पवार के खिलाफ कहा था कि शरद पवार चार दिनों में जेल जाएंगे। भ्रष्टाचारी हैं और जैसे ही शरद पवार ने भाजपा से साठगांठ किया, उन्हें उप मुख्यमंत्री बना दिया गया। ED और CBI की एकतरफा कार्रवाई है। RJD इसका जोरदार विरोध करती है।

BJP  धर्म की राजनीति इस देश में अशांति ला रही है

RJD नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा ने कहा कि BJP धर्म की राजनीति कर रही है। गरीबों को ऊपर उठाना, चौतरफा खुशहाली लाना और शांति लाना राजनीति का काम है लेकिन BJP के धर्म की राजनीति इस देश में अशांति ला रही है। मानसिक विभाजन पैदा कर रही है। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव एवं पार्टी नेताओं ने जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा,युवा राजद अध्यक्ष रंजन यादव, मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार, विजय राम सहित अन्य नेता उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...