कल CM हाउस में हेमंत सोरेन से पूछताछ करेगी ED की टीम, सुरक्षा सख्त…

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

ED Hemant Soren Inquiry: जमीन घोटाला मामले में एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट यानी परिवर्तन निदेशालय (ED) की टीम कल यानी 20 जनवरी को CM हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) से उनके कांक रोड स्थित आवास पर पूछताछ करेगी, दोनों जगहों पर रांची पुलिस व जिला प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये हैं।

Hinoo स्थित ED कार्यालय और CM आवास की ओर जाने वाले तर रास्ते पर रॅपिड एक्सन फोर्स (RAF), इको, जिला बल, जैप,

आइआरबी के जवानों को सुरक्षा में लगाया गया है। साथ ही वाटर केनन, वज्रवाहन भी तैनात रहेंगे, CM आवास के पहले सड़क की बैरिकेडिंग भी की जायेगी, ताकि सुरक्षा में कोई चुक न हो।

स्कॉट कर CM आवास लाया जायेगा ED अधिकारियों को

ED अधिकारियों को स्कॉट कर CM आवास लाया जायेगा। ED के अधिकारी दिन के 12 बजे CM हाउस जा सकते हैं। ED के अधिकारियों के CM आवास पहुंचने से पहले ही रांची पुलिस CM आवास को चारों ओर से सुरक्षा घेरा में ले लेगी, ताकि बिना काम के कोई भी उस और आ-जा ना पाये।

आवश्कता हुई तो CM आवास जाने वाली सड़क को डायवर्ट कर दिया जायेगा।

सुरक्षा के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में जिला प्रशासन दंडाधिकारियों को भी तैनात करने की बात कही जा रही है।

 

Share This Article