Homeझारखंडलोकसभा चुनाव में लगभग 2.53 करोड़ नए मतदाता झारखंड में करेंगे वोटिंग,...

लोकसभा चुनाव में लगभग 2.53 करोड़ नए मतदाता झारखंड में करेंगे वोटिंग, सूची का…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Ranchi Voter List: आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections ) में झारखंड के 2 करोड़ 52 लाख 94 हजार 173 मतदाता वोट डालेंगे। इस संबंध में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के निमित मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन सोमवार को हुआ।

निर्वाचन सदन में सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने जानकारी देते बताया कि जनसंख्या संचालन निदेशालय झारखंड के साथ विभागीय स्तर पर बैठक हुई थी। इसके बाद जो आंकड़े मिले, उसके बाद एक जनवरी को राज्य की अनुमानित जनसंख्या चार करोड़ छह हजार 288 मानी गई।

18 आयु वर्ग की अनुमानित जनसंख्या 2,52,94,173 प्रतिवेदित की गई है। सोमवार (22 जनवरी) को इसका अंतिम प्रकाशन हुआ है। इस आधार पर यहां वोटरों की संख्या 2,53,86,152 है। इनमें पुरुष वोटर 1,29,37,458 हैं जबकि थर्ड जेंडर 469 और बाकी महिला वोटर हैं। इस बार चुनाव में मतदाता जनसंख्या अनुपात 63.45 है।

के रवि कुमार ने बताया कि इस लोकसभा चुनाव में पहली बार 21 लाख 67 हजार 270 नये वोटर भी वोट डालेंगे। इनकी आयु 18-22 वर्ष की है। इनमें पुरुष वोटर 10,64,282 जबकि महिला वोटर 11,02,903 तथा थर्ड जेंडर वोटर 85 हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (Chief Electoral Officer) के मुताबिक मतदाताओं की संख्या, सुविधा के लिहाज से 95 नये मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

इनमें कोडरमा (77), बोकारो (09), पूर्वी सिंहभूम (East Singhbhum) (02), रांची (3) तथा पलामू (01) जैसे जिले शामिल हैं, जहां वोटरों की संख्या कम थी, उसे नजदीकी Polling Station पर अवस्थित अन्य मतदान केंद्र के साथ मर्ज किया गया जिनकी संख्या 38 है।

अब राज्य भर में मतदान केंद्रों की कुल संख्या 29521 हो गई है।के रवि कुमार ने सभी वोटरों, नागरिकों से अपील करते कहा है कि मतदाता का केवल फोटो पहचान पत्र होने से तय नहीं होता है कि उनका नाम मतदाता सूची में निबंधित है।

ऐसे में सभी नागरिक प्रकाशित मतदाता सूची में अपने नाम की जांच कर संतुष्ट हो लें।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...