लौहनगरी से जल्द जुड़ेगी भारत जोड़ो यात्रा, इस दिन राहुल गांधी…

झारखंड के जमशेदपुर में कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) की तैयारियां तेज हैं। फरवरी के महीने में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) झारखंड के अलग-अलग जिलों में न्याय यात्रा करने वाले हैं।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bharat Jodo Yatra in Jharkhand: झारखंड के जमशेदपुर में कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) की तैयारियां तेज हैं। फरवरी के महीने में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) झारखंड के अलग-अलग जिलों में न्याय यात्रा करने वाले हैं।

प्रारंभिक रूट चार्ट के मुताबिक पूर्वी सिंहभूम में Rahul Gandhi की न्याय यात्रा 8 फरवरी को पहुंचने की उम्मीद है, हालांकि यह तारीख अभी पूरी तरह तय नही हैं।

आमंत्रण पत्र बाटने की हो रही तैयारी

कांग्रेस (Congress) के कार्यकर्ता इसी तारीख को ध्यान में रखकर न्याय यात्रा के लिए आमंत्रण बांटने की तैयारी में जुटे हैं।

मंगलवार को झारखंड कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं खरसावां विधानसभा के प्रभारी सह कांग्रेस के कोल्हान प्रवक्ता राकेश तिवारी ने न्याय यात्रा की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में भाग लिया।

रांची में हुई बैठक में शामिल होकर लौटने के बाद उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने झारखंड मे Rahul Gandhi के भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारियां प्रारंभ कर दिया है।

यात्रा को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। तैयारियों को पुख्ता करने के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जमशेदपुर दौरे पर आएंगे।

राहुल गांधी तीन फरवरी को झारखंड में प्रवेश करेंगे

इसके पहले वे धनबाद, देवघर, गोड्डा एवं पाकुड़ के दौरे पर रहेंगे। जमशेदपुर में प्रदेश अध्यक्ष न्याय यात्रा की तैयारी की समीक्षा करेंगे और उसे अंतिम स्वरूप प्रदान करेंगे।

तिवारी ने बताया कि झारखंड (Jharkhand) में राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) ऐतिहासिक होगी। चुनावी तैयारियों में लगे कोल्हान के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा प्राप्त होगी। राहुल गांधी तीन फरवरी को झारखंड में प्रवेश करेंगे।

Share This Article