शादी के बाद पत्नी को पता चला, पति करा रहा नपुंसकता का इलाज, इसके बाद…

शादी को लेकर महिलाऐं कई तरह के सपने सजाती हैं। अपने होने वाले पति से भी उन्हें कई प्रकार की अपेक्षा होती हैं। लेकिन जरुरी नहीं कि उनकी सारी आशाएं पूरी हों।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Maharashtra Marriage: शादी (Marriage) को लेकर महिलाऐं कई तरह के सपने सजाती हैं। अपने होने वाले पति (Husband) से भी उन्हें कई प्रकार की अपेक्षा होती हैं। लेकिन जरुरी नहीं कि उनकी सारी आशाएं पूरी हों।

महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे जिले में 32 वर्षीय एक महिला ने अपने पति के खिलाफ धोखाधड़ी (Fraud) और क्रूरता की पुलिस शिकायत दर्ज कराई है।

महिला का आरोप है कि शादी से पहले पति ने उसे यह नहीं बताया था कि वो कथित तौर पर नपुंसकता (Impotence) का इलाज करा रहा है। दोनों की शादी को अभी करीब 7 महीने का वक्‍त ही बीता है। बीते साल 8 जून को नासिक (Nashik) में दोनों की शादी हुई थी।

शादी के बाद पत्नी को पता चला, पति करा रहा नपुंसकता का इलाज, इसके बाद…

पति नपुंसकता का इलाज लंबे वक्‍त से करा रहा

पुणे के खड़कपाड़ा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि शादी के कुछ समय बाद उसे 40 साल के अपने पति के मेडिकल दस्तावेज (Medical Documents) मिले, जिससे पता चला कि वो नपुंसकता (Impotence) का इलाज लंबे वक्‍त से करा रहा है।

शादी के बाद पत्नी को पता चला, पति करा रहा नपुंसकता का इलाज, इसके बाद…

महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि पति से जब उसने इस बारे में पूछा तो उसने यह कबूल किया कि वो शादी से पहले से ही नपुंसकता (Impotence) का इलाज करा रहा था।

Police के मुताबिक शिकायत के आधार पर शुक्रवार को महिला के पति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (Indian Penal Code) की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 498A (क्रूरता) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की आगे जांच की जा रही है।

Share This Article