बोकारो में JBVNL के जूनियर लाइन मेन का शव पेड़ पर लटकता बरामद

JBVNL के कढ़मा सब स्टेशन में कार्यरत जूनियर लाइन मैन (Junior Line Man) का शव एक पेड़ पर लटकता बरामद हुआ। मृतक की पहचान विनोद राम रवानी (48) (Vinod Ram Ravani) के रूप में हुई है।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bokaro Dead Body: JBVNL के कढ़मा सब स्टेशन में कार्यरत जूनियर लाइन मैन (Junior Line Man) का शव एक पेड़ पर लटकता बरामद हुआ। मृतक की पहचान विनोद राम रवानी (48) (Vinod Ram Ravani) के रूप में हुई है।

बिती रात ग्रामीणो और परिवार के लोगों ने घर से आधा किलोमीटर दूर ONGC प्लांट से कुछ दूर पर पेड़ से लटका हुआ शव देखा। जिसके बाद घटना की सूचना Police को दी गई।

28 जनवरी से लापता था विनोद

विनोद राम रवानी 28 जनवरी की रात को घर से Duty करने कढ़मा सब स्टेशन गया था। लेकिन दूसरे दिन जब वह नहीं लौटे तो घर वाले खोजबीन करने लगे। विभाग में पता किया तो जानकारी मिली कि वह रात को Duty करने के बाद 29 जनवरी को दोपहर एक बजे यहां से निकला हैं।

घटना की जानकारी पाकर पुलिस को शव को अपने कब्जे में लिया। मृतक अपने पिछे पत्नी और दो बेटियां छोड़ गया है।

Share This Article