Homeझारखंडजब ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को पुलिस ने फूल-माला पहनाया तो, शर्म...

जब ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को पुलिस ने फूल-माला पहनाया तो, शर्म से जिम्मेदारी…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Latehar Traffic News: ट्रैफिक नियमों का पालन करना नागरिकों (Citizens) के लिए जरूरी है। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो उनको ही नहीं, दूसरों को भी परेशानी होती है।

Traffic नियम तोड़ने वालों को मंगलवार को उस समय शर्मिंदगी के साथ जिम्मेदारी का एहसास हुआ, जब परिवहन व पुलिस के अधिकारियों ने उन्हें फूल माला पहनाया।

धर्मपुर मोड़ पर सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान चलाया जा रहा

नियमित रूप से परिवहन विभाग व जिला Police के संयुक्त प्रयास से शहर में वाहन चेकिंग अभियान (Vehicle Checking Campaign) चलाया जा रहा है। इस दौरान बिना Helmet बाइक चलाने वालों को अधिकारियों ने फूल माला पहनाया।

शहर के धर्मपुर मोड़ पर सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान चलाया जा रहा था। इसमें मुख्य रूप से प्रशिक्षु IPS ललिता मीणा, जिला परिवहन पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार, थाना प्रभारी आशुतोष कुमार, SI राज रोशन सिंह, गौरव सिंह व सुरेश यादव समेत पुलिस के जवान शामिल थे।

GDTO सुरेंद्र कुमार ने कहा कि यह अभियान जारी रहेगा। आज तो उन्हें फूल माला पहनाया गया, लेकिन अगली बार उनसे जुर्माना (Fine) वसूला जाएगा। थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने भी लोगों से ट्रैफिक नियमों (Traffic Rules) का पालन करने की अपील की है।

spot_img

Latest articles

BJP पर घुसपैठ मुद्दे से ध्यान भटकाने का आरोप, कांग्रेस ने रोजगार और विकास पर सवाल उठाए

BJP Accused of Diverting Attention from Infiltration Issue: झारखंड प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता सोनाल...

रांची–दिल्ली यात्रा और मुश्किल, इंडिगो उड़ानें रद्द… रेल से भी सफर सपना!

Indigo Flights Canceled: रांची से दिल्ली जाने वाली इंडिगो (Indigo) की फ्लाइट्स लगातार रद्द...

झारखंड के स्वास्थ्य केंद्रों को मिलेगा नया रूप, 354 करोड़ रुपए की मंजूरी

Jharkhand's Health Centres to Get a Facelift : केंद्र सरकार ने झारखंड के स्वास्थ्य...

रांची में बाबा साहब की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

Death anniversary of Dr. Bhimrao Ambedkar: संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर (Dr. Bhimrao Ambedkar)...

खबरें और भी हैं...