Homeझारखंडहवाई जहाज से लेकर रेल तक, देश में जो कुछ भी है,...

हवाई जहाज से लेकर रेल तक, देश में जो कुछ भी है, कांग्रेस के कारण,आलमगीर ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Alamgir Alam Appreciated Congress: कांग्रेस (Congress) विधायक आलमगीर आलम (Alamgir Alam) ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि आप लोग अपने बाप-दादा के कामों को भूलने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हवाई जहाज से लेकर रेल तक, आज देश में जो भी है, वह कांग्रेस के कामों के कारण है।

BJP ने आजादी की लड़ाई में हिस्सा नहीं लिया

आलमगीर आलम (Alamgir Alam) ने BJP पर हमला बोलते हुए कहा कि सबसे पहले 2005 में आपने यहां विधायकों को बाहर ले जाने का काम किया। यह परंपरा आपने शुरू की है।

कांग्रेस (Congress) ने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी और देश को आजाद किया। BJP के एक नेता ने भी देश की आजादी (Independence) की लड़ाई में हिस्सा नहीं लिया। ये लोग पूरे देश में ऑपरेशन लोटस चला रहे हैं, जो BJP के साथ नहीं जायेगा, वो जेल जायेगा।

कांग्रेस विधायक ने कहा….

कांग्रेस विधायक ने कहा कि 2019 में हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के नेतृत्व में सरकार बनी। कोरोना (Corona) महामारी आयी। अखबार, मीडिया उस समय का देख लें कि उन्होंने क्या-क्या कर दिखाया। जनता ने हमें पांच सालों के लिए चुना है। BJP अपने गिरेबान में झांकें।

हेमंत सरकार गरीबों के लिए सर्वजन पेंशन लायी, इसमें क्या गलत किया। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने कई बार केंद्र से आवास के लिए मदद मांगी। अंततः हम लोगों ने अबुआ आवास योजना (Abua Housing Scheme) शुरू की।

इसके लिए 30 लाख आवेदन आए। हम भरोसा दिलाते हैं कि आने वाले दिनों में सभी 30 लाख आवेदकों को अबुआ आवास का लाभ देंगे।

आप गलत नहीं हैं तो सामना करें, भागे क्यों रहे थे : सुदेश महतो

सदन में AJSU विधायक सुदेश कुमार महतो (Sudesh Kumar Mahato) ने अपनी बात को रखते हुए कहा कि परिस्थिति कुछ भी हो लेकिन वर्तमान और झारखंड के आंदोलनकारी मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन (Champai Soren) को शुभकामनाएं देता हूं।

उन्होंने कहा कि इस बात की खुशी है कि आज एक झारखंड आंदोलनकारी चंपाई दा मुख्यमंत्री बने हैं। व्यक्तिगत तौर पर हेमंत सोरेन के प्रति मेरी संवेदना है, मगर हेमंत जी ने झारखंड आंदोलन में प्रत्यक्ष तौर पर हिस्सा नहीं लिया। इसलिए वो झारखंड आंदोलन की बात न करे।

सुदेश महतो ने कहा कि जब आप गलत नहीं हैं तो सामना करें। भागे क्यों रहे थे। देश के PM और Congress के बड़े नेता भी एजेंसी के पास गये हैं। मगर इसके लिए किसी पार्टी को दोष देना या किसी सरकार को दोष देना उचित नहीं है।

रघुवर कार्यकाल में सबसे अधिक जमीन घोटाले हुए : विनोद सिंह

माले के विधायक विनोद सिंह ने कहा कि आज पूरा सदन BJP के खिलाफ खड़ा है। इसमें कोई शक नहीं है कि हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को साजिश के तहत जेल भेजा गया। प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल सहित कई ऐसे उदाहरण हैं।

भ्रष्टाचार की बात अगर झारखंड में आयी तो पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास (Raghuvar Das) भी नहीं बच सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि रघुवर दास भी जमीन घोटाले की आरोपित रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के समय में सबसे अधिक जमीन घोटाले हुए। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करनी है तो पूरे देश में की जाये। BJP शासित राज्यों में भी जांच एजेंसियां जाएं और जांच करें।

spot_img

Latest articles

झारखंड विधानसभा के सामने मजदूरों का जोरदार प्रदर्शन, श्रम संहिता लागू न करने की मांग तेज

Strong Demonstration by workers: अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के मौके पर ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल...

NEET PG 2025: झारखंड में दूसरे राउंड की काउंसलिंग शुरू, JCECEB ने जारी किया पूरा शेड्यूल

NEET PG 2025 : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतिस्पर्धी परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने NEET PG...

खबरें और भी हैं...

झारखंड विधानसभा के सामने मजदूरों का जोरदार प्रदर्शन, श्रम संहिता लागू न करने की मांग तेज

Strong Demonstration by workers: अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के मौके पर ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल...

NEET PG 2025: झारखंड में दूसरे राउंड की काउंसलिंग शुरू, JCECEB ने जारी किया पूरा शेड्यूल

NEET PG 2025 : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतिस्पर्धी परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने NEET PG...