रांची पहुंची आस्था स्पेशल ट्रेन, अयोध्या भ्रमण कर…

झारखंड आस्था स्पेशल ट्रेन (Aastha Special Train) अयोध्याधाम राम जन्म भूमि मन्दिर से दर्शन कर सोमवार को वापस रांची पहुंची। Train के पहुंचते ही पूरा स्टेशन परिसर जय श्री राम के नारों से गूंज उठा।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Aastha Special Train: झारखंड आस्था स्पेशल ट्रेन (Aastha Special Train) अयोध्याधाम राम जन्म भूमि मन्दिर से दर्शन कर सोमवार को वापस रांची पहुंची। Train के पहुंचते ही पूरा स्टेशन परिसर जय श्री राम के नारों से गूंज उठा।

2  फरवरी को 1500 लोग आस्था स्पेशल ट्रेन से श्री अयोध्याधाम (Ayodhyadham) रामजन्मभूमि मंदिर तीर्थ के लिए रांची से गए थे। तीन फरवरी को ट्रेन श्री Ayodhya धाम पहुंची थी। तीन और चार फरवरी को वहां सभी लोग सरयू नदी, हनुमान गढ़ी, श्रीरामजन्म भूमि दर्शन किए और Ayodhya क्षेत्र भ्रमण कर वापस रांची लौटे।

जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा स्टेशन

यात्रा प्रमुख सह विहिप प्रांत सह मंत्री रंगनाथ महतो ने सोमवार को बताया की ट्रेन के अन्दर भी कोई जय जय श्रीराम के जयकारे लगा रहा था, तो कोई हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) का पाठ पढ़ रहा था।

सभी लोग श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर दर्शन के उत्सव के साथ इस तीर्थ क्षेत्र भ्रमण में गए थे। राम भक्तों की टोली में महिला,पुरुष बुजुर्ग सभी शामिल थे। महतो ने बताया कि यह सफर बहुत अच्छा रहा। अयोध्या (Ayodhya) पहुंचने के लिए रेलवे ने ये बहुत अच्छी सुविधा दी है। यहां से लेकर Ayodhya तक स्वागत देखकर मन प्रफुल्लित है।

प्रान्त सामाजिक समरसता प्रमुख मिथलेश्वर मिश्र ने बताया कि प्रभु राम के दर्शन से जीवन धन्य हो गया। हमारे जीवन में यह अमृत पल आया और हम मन्दिर का दर्शन कर पाए।

इस यात्रा में विश्व हिंदू परिषद्, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भारतीय मजदूर संघ, अधिवक्ता परिषद,लघु उद्योग, वनवासी कल्याण केन्द्र, विद्या भारती, दुर्गा वाहिनी, मातृ शक्ति एवं अन्य आयाम के लोग इस दर्शन में शामिल हुए।

विहिप प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह,प्रांत उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव, प्रान्त कार्यवाह संजय कुमार, क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य राकेश लाल, सेवा प्रमुख अजय अग्रवाल, प्रांत प्रचार प्रसार सहप्रमुख प्रकाश रंजन, अरविन्द सिंह, कमलेश सिंह, मनोज चंद्रवंशी,रेणु अग्रवाल, विभाग मंत्री कृष्ण कुमार झा, रवि शंकर राय,कैलाश केसरी, चंद्रदीप दुबे,अमर प्रसाद सहित अन्य कार्यकर्ता इस यात्रा में शामिल थे।

Share This Article