Latest Newsझारखंडमहिला के मर्डर मामले में पुत्र ने मां से मिलने आए दो...

महिला के मर्डर मामले में पुत्र ने मां से मिलने आए दो लोगों की दी जानकारी, पुलिस को…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Palamu Murder: डालटनगंज (Daltonganj) के सद्वीक चौक से सटे शाहपुर जाने वाली सड़क पर एक होटल में दिनदहाड़े हुई नमिता देवी नामक महिला की हत्या (Murder) के बाद शहर में सनसनी है। हर कोई इस घटना से हतप्रभ है।

इस बीच मृतका के पुत्र ने उसकी मां से मिलने आए दो लोगों की पहचान की है और पुलिस को पूरी जानकारी दी है।

जिस जगह पर गोली चली…

MRMCH में Post Mortem करा रहे मृतका के पुत्र विक्की पासवान ने बताया कि दोपहर करीब ढाई बजे उसकी मां से मिलने के लिए मोंटी पांडे और मामा आए थे। जिस जगह पर गोली चली वहां पर बैठकर मां कुछ लिख रही थी। एक किनारे पर वह भी बैठा हुआ था। अचानक तेज आवाज हुई। उसे लगा Mobile फटा है, लेकिन ध्यान से देखने पर पता चला कि उसकी मां की कनपटी के पास गोली लगी हुई थी, जबकि उससे मिलने आए मोंटी पांडे और मामा मौके से निकल गए थे।

मामा ने ही गोली चलाई

विक्की ने कहा कि मामा ने ही गोली चलाई। विक्की ने यह भी कहा कि सद्दाम कुरैशी, सूरज चंद्रवंशी, छोटू चंद्रवंशी, किशु, महताब, वसीम के साथ पहले से विवाद चल आ रहा है।

उसकी बुआ की जमीन है और उसके लिए लोग 50 लाख की रंगदारी वे लोग मांग रहे थे। अपनी जमीन के लिए कोई किसी को रंगदारी कैसे दे देगा? इसी कारण उसकी मां की हत्या (Murder) हुई।

हत्या से पहले कुंजड़ा पट्टी के टेलर मास्टर उसकी मां से मिलने आए थे। उनका 18 सौ रुपए बकाया था, वह मांग रहे थे मां ने बताया कि बाद में पैसा दे दिया जाएगा। इसके बाद में वे चले गए।

इधर, घटना की सूचना मिलने पर प्रशिक्षु IPS गौतम गोस्वामी, सदर SDPO मणि भूषण, शहर थाना प्रभारी अभय कुमार सिन्हा के अलावा अन्य पुलिस कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। विक्की पासवान का बयान लिया। CCTV फुटेज की जांच की। फुटेज की कॉपी करके पुलिस अपने साथ ले गई और उसमें दिखने वाले दो संदिग्धों की पहचान कर गिरफ्तारी (Arrest) में जुटी हुई है। अन्य लोगों को भी इस मामले में पूछताछ के लिए थाना लाया गया है।

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

घटना के बाद MRMCH में इलाज के लिए नामित देवी को लाए जाने पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।

वही उनके पहचान वाले मायूस दिखे। पहले पूर्व पति, उसके बाद बेटे की हत्या और अब मां की हत्या (Murder) से परिजनों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। पुत्र विक्की पासवान ने बताया कि इस संबंध में मोंटी पांडे और मामा के खिलाफ फिलहाल प्राथमिक (FIR)दर्ज करने की तैयारी है।

spot_img

Latest articles

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर रांची में बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन

Meeting Regarding Demand for Sarna Dharma Code: रांची के सिसईटोली (Sisaitoli) स्थित सरना स्थल...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन शुरू, 1176 सीटें आरक्षित

Admissions begin in Private Schools under RTE: रांची जिला प्रशासन ने गरीब और वंचित...

महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, कमेटी से मांगी रिपोर्ट

High Court strict on Safety of Women and Minors: राज्य में महिलाओं और नाबालिगों...

खबरें और भी हैं...

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर रांची में बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन

Meeting Regarding Demand for Sarna Dharma Code: रांची के सिसईटोली (Sisaitoli) स्थित सरना स्थल...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन शुरू, 1176 सीटें आरक्षित

Admissions begin in Private Schools under RTE: रांची जिला प्रशासन ने गरीब और वंचित...