घर में ED अधिकारियों को देखते ही कारोबारी ने छत से बाहर फेंका फोन, फिर…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Kolkata ED Raid: कोलकाता (Kolkata ) में राशन वितरण भ्रष्टाचार (Corruption) मामले की जांच के लिए ED ने मंगलवार सुबह साल्ट लेक समेत छह जगहों पर तलाशी अभियान शुरू किया है।

केंद्रीय जांच एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, ED के अधिकारियों ने कैखाली में एक शेयर कारोबारी के घर पर भी छापेमारी की है।

कथित तौर पर केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों द्वारा छापेमारी की सूचना मिलने के बाद व्यवसायी ने अपने दो मोबाइल फोन पड़ोसी घर की छत पर फेंक दिए। बाद में ED के जांच अधिकारियों ने वो दोनों मोबाइल पड़ोसी के घर से बरामद कर लिए हैं।

पिछले साल अप्रैल में CBI ने भर्ती भ्रष्टाचार की जांच में मुर्शिदाबाद (Murshidabad) विधायक जीवनकृष्ण साहा के घर पर छापा मारा था। तब जीवनकृष्ण पूछताछ के दौरान बीमार होने की बात कहकर घर से बाहर गए और पीछे शौचालय जाने के नाम पर अपने दो Mobile फेंक दिये थे। ऐसा ही नजारा कैखाली में मंगलवार सुबह देखने को मिला।

जांच अधिकारियों का मानना है कि कैखाली के कारोबारी के दोनों फोन में ”वित्तीय भ्रष्टाचार” से जुड़ी कई जानकारियां छिपी हो सकती हैं। ED सूत्रों के मुताबिक दोनों फोन जब्त कर लिए गए हैं और उन फोन की जानकारी खंगाली जा रही है।

उल्लेखनीय है कि ED अधिकारियों ने मंगलवार सुबह करीब सात बजे साल्ट लेक के IB Block में एक घर पर छापा मारा है।

बाद में पता चला कि ED के अधिकारियों ने अलग-अलग टीमों में बंटकर न्यू अलीपुर, Park Street, रसेल स्ट्रीट, बागुईहाटी, कैखाली इलाके में पांच अन्य जगहों पर छापेमारी (Raid) की है। केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की सुरक्षा में ED अधिकारी तलाशी अभियान चला रहे हैं।

Share This Article