HomeUncategorizedसोनिया गांधी ने राजस्थान से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेशन, साथ में...

सोनिया गांधी ने राजस्थान से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेशन, साथ में राहुल और …

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Sonia Gandhi Nominated for Rajya Sabha: कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए Candidate की लिस्ट जारी की है जिसमें सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को राजस्थान से राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha Elections) का उम्मीदवार बनाया गया है।

Sonia Gandhi ने बुधवार को अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया। सोनिया की कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष हैं।

नामांकन भरते समय उनके साथ राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, अशोक गहलोत और गोविंद सिंह डोटासरा मौजूद थे।

कांग्रेस ने 4 कैंडिडेट के नाम घोषित किए हैं

27 फरवरी को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए बुधवार को कांग्रेस ने 4 कैंडिडेट के नाम घोषित किए हैं। कांग्रेस ने जारी की गई लिस्ट में सोनिया गांधी को राजस्थान से टिकट दिया है।

कांग्रेस की लिस्ट में सोनिया गांधी के अलावा, अभिषेक मनु सिंघवी को हिमाचल प्रदेश, डॉ. आखिलेश प्रसाद सिंह को बिहार और चंद्रकांत हंडोरे को महाराष्ट्र से प्रत्याशी बनाया गया है।

राज्यसभा की 56 सीटों पर 27 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी।

चुनाव आयोग इसके लिए 8 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी कर चुका है।

15 फरवरी को नॉमिनेशन की आखिरी तारीख है।

27 फरवरी को ही रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे।

2024 में राज्यसभा से 68 सांसद रिटायर होने वाले हैं।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...