मनोरंजन

रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में विलेन के रूप में दिखेंगे अर्जुन कपूर, जानिए…

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर रोहित शेट्टी की फिल्म 'Singham Again' की स्टार कास्ट में शामिल हो गए हैं, जिसमें वह एक खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे।

Arjun Kapoor in Singham Again: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर रोहित शेट्टी की फिल्म ‘Singham Again’ की स्टार कास्ट में शामिल हो गए हैं, जिसमें वह एक खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे।

अर्जुन ने Instagram पर फिल्म से अपना एक लुक साझा किया, जिसमें वह खून से सने हुए नजर आ रहे है।

arjun-kapoor-will-be-seen-as-a-villain-in-rohit-shettys-film-singham-again-know

खुद को ‘खलनायक’ बताते हुए अर्जुन ने लिखा, ‘सिंघम का खलनायक! हिट-मशीन Rohit Shetty सर के कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बनकर ऐसा लग रहा है, जैसे मैं सातवें आसमान पर हूं! मैं आपसे वादा करता हूं कि फिल्म में तबाही मच जाएगी।”

रोहित शेट्टी ने उनके किरदार को “शैतान” कहा और अर्जुन का परिचय दिया: “इंसान गलती करता है, और उसे उसकी सजा भी मिलती है… लेकिन अब जो आएगा, वो शैतान है!”

arjun-kapoor-will-be-seen-as-a-villain-in-rohit-shettys-film-singham-again-know

अर्जुन के सबसे अच्छे दोस्त रणवीर सिंह ने भी यही पोस्ट शेयर किया।

“सिंघम अगेन” में अजय देवगन, करीना कपूर खान और जैकी श्रॉफ भी हैं। बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और Tiger Shroff कैमियो अपियरेस में रहेंगे।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker