Homeझारखंडदोस्त की बेटी को हवस का शिकार बनाने वाला आरोपी अरेस्ट, कबूल...

दोस्त की बेटी को हवस का शिकार बनाने वाला आरोपी अरेस्ट, कबूल किया जुर्म

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Ramgarh Rape News: भतीजी को हवस का शिकार बनाने वाला चाचा विजय राम उर्फ विजय नायक आखिरकार पुलिस की हत्थे चढ़ ही गया। मंगलवार को रामगढ़ (Ramgarh) थाना प्रभारी अजय कुमार साहू ने बताया कि उस बलात्कारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार (Arrest) होने के बाद पूछताछ के दौरान विजय राम ने अपना अपराध भी कबूला है। उसने अपने मित्र की 17 वर्षीया पुत्री के साथ यह घिनौना कार्य किया था। उसके खिलाफ रामगढ़ थाने में मामला दर्ज किया गया था।

आज के जमाने में परिवार और दोस्त पर भरोसे जैसा शब्द खत्म होता जा रहा है। Ramgarh शहर के विकास नगर में अपने दोस्त पर भरोसा करना सेना के जवान को भारी पड़ गया।

ड्यूटी पर तैनात सेना का जवान रामगढ़ में विजय राम से दोस्ती कर बैठता है और उसे अपने घर का रास्ता दिखा देता है। यही रास्ता उसके पूरे परिवार को शर्मिंदगी के दलदल में धकेल चुका है।

विजय राम Ramgarh में ही अक्सर अपने दोस्त के घर आता-जाता था। उसे पता था कि उसके दोनों बच्चे कुछ समय के लिए दिन में अकेले रहते हैं। उसे यह भी पता था कि उसके दोस्त की पत्नी महिला समिति की Meeting में भी घंटों बाहर रहती थी। इसी समय का विजय राम ने फायदा उठाया और अपने दोस्त की बेटी जाल में फंसा कर पूरे रिश्ते को तार-तार कर दिया।

क्या है पूरी कहानी

पीड़िता के पिता के मांडू थाना क्षेत्र के भरेचनगर बोंगावार के नायक टोला निवासी विजय राम उर्फ विजय नायक (42 वर्ष) का उनके परिवार से अच्छे तालुका थे। उनके दोनों बच्चे विजय राम को चाचा का कर बुलाते थे।

पिछले 6 महीने से वह लगातार उनके घर का चक्कर लगा रहा था। इसी दौरान उसने उनकी 17 वर्षीय बेटी को नशा खिलाकर उसके साथ शारीरिक (Physical) संबंध बनाएं। इस दौरान उसने अश्लील तस्वीरें खींची। 7 फरवरी को जब उनके 10 वर्षीय बेटे ने विजय राम को बहन के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो इसकी खबर अपने मां-बाप को दी।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...