HomeझारखंडCUJ का तीसरा दीक्षांत समारोह 28 को, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों...

CUJ का तीसरा दीक्षांत समारोह 28 को, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों स्टूडेंट्स को…

Published on

spot_img

CUJ’s Third Convocation: झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (CUJ), रांची का तीसरा दीक्षांत समारोह 28 फरवरी को आयोजित होगा। समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) के हाथों तीन कुलाधिपति पदक, 64 स्वर्ण पदक और 35 PHD डिग्री दी जायेगी।

इस संबंध में रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यूनिवर्सिटी के VC KB दास ने बताया कि दीक्षांत समारोह में 2021 और 2022 में उत्तीर्ण स्टूडेंट्स को सर्टिफिकेट मिलेंगे। कुल उत्तीर्ण 1539 स्टूडेंट्स में लगभग 917 ने समारोह के लिए पंजीकरण कराया है।

इस कार्यक्रम में कुल तीन कुलाधिपति पदक, 64 गोल्ड मेडल और 35 PHD डिग्री भी दी जायेगी। राष्ट्रपति एक घंटे ही यूनिवर्सिटी के सभागार में रहेंगी। झारखंड के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, केंद्रीय शिक्षा मंत्री और अन्य विशिष्ट अतिथि भी इस दौरान उपस्थित रहेंगे।

VC ने बताया कि यूनिवर्सिटी में 9 विद्यापीठ और 24 विभाग हैं। यूनिवर्सिटी द्वारा प्रस्तुत किया जाने वाला प्रमुख शैक्षणिक कार्यक्रम स्नातक और PG कार्यक्रमों के अलावा 20 विषयों में पांच वर्षीय एकीकृत UG-PG है।

यूनिवर्सिटी के प्रोग्रामों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के पाठ्यक्रम और क्रेडिट फ्रेमवर्क में परिकल्पित निर्देशों के अनुरूप विकसित किया गया है। विभिन्न विषयों में डॉक्टरेट प्रोग्राम भी यहां होते हैं। यूनिवर्सिटी में एडमिशन NTA के जरिये आयोजित एक सामान्य प्रवेश परीक्षा (केंद्रीय यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा-CUET) के माध्यम से किया जाता है।

वीसी ने बताया कि केंद्रीय यूनिवर्सिटी के सामने अब भी जरूरत के हिसाब से जमीन अधिग्रहण की समस्या बनी हुई है। पानी, बिजली जैसी समस्या का स्थायी और पूरी तरह से निदान होना बाकी है। इसके लिए सक्षम माध्यम से प्रयास जारी है। उन्होंने बताया कि सेंट्रल यूनिवर्सिटी को इंटरनेशनल एजुकेशनल हब बनाने की तैयारी है।

इस क्रम में साउथ कोरिया के साथ पिछले दिनों MOU भी हुआ है। इस क्रम में कोरिया के 21 स्टूडेंट्स ऑनलाइन तरीके से इस यूनिवर्सिटी से पढ़ाई भी कर रहे हैं। जल्द ही 12 से अधिक स्टूडेंट्स यहां आकर भी पढ़ाई करेंगे। आनेवाले समय में श्रीलंका सहित अन्य देशों के Students भी इस University का लाभ लेंगे।

spot_img

Latest articles

30 लाख की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा-आंध्र के दो अपराधी गिरफ्तार

Palamu Crime News: पलामू जिले के लेस्लीगंज में 20 जून की देर शाम बाइक...

Vivo X200 FE की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म, टीजर वीडियो में दिखी फोन की पहली झलक

Vivo X200 FE launch: Vivo ने अपने ऑफिशियल X हैंडल (@Vivo_India) पर टीजर वीडियो...

हजारीबाग पुलिस का फरार अपराधियों पर बड़ा प्रहार, 107 अभियुक्त गिरफ्तार

Jharkhand News: हजारीबाग जिले में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस...

कोलकाता-दिल्ली नेशनल हाइवे पर झरी पुल के पास दो ट्रकों की भीषण टक्कर

Jharkhand News: गिरीडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में कोलकाता-दिल्ली नेशनल हाइवे पर झरी...

खबरें और भी हैं...

30 लाख की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा-आंध्र के दो अपराधी गिरफ्तार

Palamu Crime News: पलामू जिले के लेस्लीगंज में 20 जून की देर शाम बाइक...

Vivo X200 FE की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म, टीजर वीडियो में दिखी फोन की पहली झलक

Vivo X200 FE launch: Vivo ने अपने ऑफिशियल X हैंडल (@Vivo_India) पर टीजर वीडियो...

हजारीबाग पुलिस का फरार अपराधियों पर बड़ा प्रहार, 107 अभियुक्त गिरफ्तार

Jharkhand News: हजारीबाग जिले में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस...