Latest Newsझारखंडझारखंड में यहां फ़िल्मी अंदाज़ में डॉक्टर का अपहरण, मरीज दिखाने के...

झारखंड में यहां फ़िल्मी अंदाज़ में डॉक्टर का अपहरण, मरीज दिखाने के बहाने अपराधियों ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Palamu Doctor Kidnapped: पलामू (Palamu ) जिले के हुसैनाबाद (Hussainabad) थाना क्षेत्र के ऊपरी कला गांव निवासी ग्रामीण चिकित्सक डॉ. रहमान (Dr. Rahman) का सोमवार की संध्या 7:30 बजे अज्ञात अपराधियों ने रोगी दिखाने के बहाने अपहरण कर लिया। हालांकि, 15 घंटे बीत जाने के बाद भी किसी तरह की फिरौती की मांग नहीं की गई है।

इधर, घटना से नाराज डॉक्टर के परिजन और स्थानीय लोगों ने मंगलवार सुबह छतरपुर-जपला मुख्य मार्ग को करीब 45 मिनट तक जाम रखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाया। साथ ही परिजनों को भरोसा दिलाया कि पुलिस कई स्तर पर डॉक्टर को सकुशल बरामद करने के लिए कार्रवाई कर रही है।

बताया जाता है कि छत्तरपुर-जपला मुख्य पथ पर ऊपरी कला गांव के पास स्थित क्लीनिक से ही डॉक्टर डॉ. रहमान का अपहरण किया गया। ग्रामीणों के अनुसार तीन अपराधी एक चार पहिया वाहन से रहमान के क्लीनिक के पास पहुंचकर रोगी देखने के बहाने उन्हें गाड़ी में जबरन बैठाकर चलते बने।

हुसैनाबाद के SDPO मुकेश कुमार महतो ने बताया कि कंपाउंडर से घटना की जानकारी लेते हुए छानबीन तेज कर दी गई। जपला से छतरपुर तक के CCTV के फुटेज खंगाले गए हैं। अपराधियों की हुलिया के बारे में जानकारी ली गई है। इस संबंध में डॉक्टर की पत्नी ने मंगलवार की सुबह आवेदन दिया है। अपहरण करने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। किसी तरह की फिरौती की मांग नहीं की गई है। मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।

spot_img

Latest articles

अवैध शराब विवाद और कॉलेज फायरिंग का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Illicit Liquor Dispute: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई...

दोस्ती बनी दुश्मनी, शराब पिलाकर दोस्त की हत्या

Murder of Friend by Drinking Alcohol : दोस्ती को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता...

अवैध बालू पर कार्रवाई करने पहुंचे CO पर हमला, सरकारी गाड़ी तोड़ी

Action Against Illegal Sand Mining: Lohardaga जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू...

जंगली हाथियों की बढ़ती हलचल से अलर्ट, गुमला में निषेधाज्ञा लागू

Wild Elephant Movement Alert : गुमला जिले में जंगली हाथियों की बढ़ती गतिविधियों और...

खबरें और भी हैं...