HomeझारखंडPM मोदी ने झारखंड में किया चुनावी शंखनाद का आगाज, JMM, कांग्रेस...

PM मोदी ने झारखंड में किया चुनावी शंखनाद का आगाज, JMM, कांग्रेस और RJD को…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

PM Modi in Dhanbad: PM मोदी ने शुक्रवार को झारखंड की झामुमो-कांग्रेस-राजद (JMM-Congress-RJD) गठबंधन सरकार पर जोरदार हमला बोला।

Dhanbad में आयोजित BJP की ‘विजय संकल्प रैली’ को संबोधित करते हुए उन्होंने JMM और कांग्रेस की सरकार पर परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण का आरोप मढ़ा।

Image

उन्होंने कहा कि इन पार्टियों के नेताओं ने जनता और राज्य को जमकर लूटा है। मोदी की गारंटी है कि इन्होंने जितना लूटा है, उतना इस राज्य की जनता को लौटाएंगे।

धनबाद के Barwada Airport मैदान में आयोजित विशाल रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने Dhanbad, कोडरमा और गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं-समर्थकों से आह्वान किया कि “अबकी बार, 400 सीटें पार” का संकल्प लेकर गांव-गांव जाएं।

Image

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए विकसित झारखंड बनाना जरूरी है, लेकिन झामुमो-कांग्रेस के लोग सिर्फ और सिर्फ अपने परिवार को आगे बढ़ाने में लगे हैं। उन्होंने आम जनता और गरीब आदिवासियों की खून-पसीने की कमाई को लूटकर बेनामी संपत्तियों के पहाड़ खड़े कर लिए हैं। झारखंड में उनके पास से नोटों की इतनी गड्डियां निकली हैं कि इतना पैसा मैंने एक साथ कभी नहीं देखा।

PM मोदी ने JMM का मतलब ‘जमकर खाओ पार्टी’ बताया। उन्होंने कहा कि जब हम लूटने वालों पर एक्शन लेते हैं तो ये हमें पानी पी-पीकर गाली देते हैं, लेकिन हमारे आसपास जनता के आशीर्वाद और प्यार की इतनी मजबूत दीवार है कि उनकी गालियां हम तक नहीं पहुंचतीं।

Image

अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। आयुष्मान योजना (Ayushman Yojana) के तहत लोगों का मुफ्त इलाज हो रहा है और उज्ज्वला योजना के तहत कम कीमत पर घरों में गैस सिलेंडर पहुंच रहा है।

सिंदरी में फिर से शुरू हुए खाद कारखाने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इससे रोजगार के हजारों अवसर खुले हैं। उन्होंने देवघर में एम्स और एयरपोर्ट, नॉर्थ कर्णपुरा में बिजली कारखाना, आदिवासियों के लिए पीएम जन-मन योजना का खासतौर पर उल्लेख किया।

Image

इंडी गठबंधन को देश के विकास का विरोधी करार देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वे गरीबों को मुफ्त अनाज देने की योजना बंद कराना चाहते हैं, लेकिन मोदी न तो टूटने वाला है और न हटने वाला है। हम विकास योजनाओं, पीएम किसान निधि, आयुष्मान, Gas Subsidy और मनरेगा मजदूरी तक का पैसा सीधे गरीबों, किसानों और लाभार्थियों के खाते में डालते हैं। कहीं किसी बिचौलिए की नहीं चलती। इंडी गठबंधन वालों का कमीशन बंद हो गया है।

विजय संकल्प रैली को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी सहित पार्टी के कई सांसद, विधायक मौजूद रहे।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...