Homeविदेशन्यूज़ पढ़ते समय सिर्फ महिला एंकर की दिखाई देंगी आंखें, तालिबान की…

न्यूज़ पढ़ते समय सिर्फ महिला एंकर की दिखाई देंगी आंखें, तालिबान की…

Published on

spot_img

Talibani Farman on Female News Anchors : आज के दौर में वाकई यह घोर अमानवीय नाइंसाफी है। महिला स्वतंत्रता पर प्रहार है।

अफगानिस्तान (Afghanistan) में तालिबान प्रशासन ने नया तालिबानी फरमान जारी किया है। इसका शिकार Afghanistan में चलने वाले TV चैनलों की महिला एंकर हुई हैं।

तालिबान (Taliban) के मीडिया इंफॉर्मेशन मंत्रालय ने कहा कि काबुल में मौजूद TV चैनलों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों में कहा गया है कि जिस समय महिला एंकर समाचार पढ़ रही हो, उसका चेहरा TV पर ना दिखाई दें। उसका चेहरा पूरी तरह से कपड़े से ढका रहे और केवल उसकी आंखें ही TV स्क्रीन पर दिखाई दें।

अफगानिस्तान में महिलाओं पर कई कड़ी पाबंदियां

मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि जो मीडिया आउटलेट्स इसका उल्लंघन करेगा, उन्हें उसके लिए कड़ी सजा दी जाएगी। ध्यान रहे कि अफगानिस्तान में महिलाओं पर कई कड़ी पाबंदियां लगाई गई है, जिनमें घर के बाहर शिक्षा भी लेने नहीं जा सकती।

अफगानिस्तान में तालिबान के शासन के पहले अनेक महिला विश्वविद्यालय चल रहे थे। साथ ही वहां की महिलाओं और लड़कियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के साथ-साथ सरकारी विभागों समेत अनेक जगहों पर नौकरी करने के अधिकार भी प्राप्त थे।

दो साल पहले अफगानिस्तान में तालिबान का शासन आया

यहां तक कि अफगानिस्तान में कहा जा रहा था कि वहां पर आधुनिकरण शुरू हो गया है और वहां की महिलाएं पुरुषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चल रही है, लेकिन जैसे ही दो साल पहले अफगानिस्तान में तालिबान का शासन आया।

इसके बाद से महिलाओं पर अनेक पाबंदियां लगा दी गई, जिसमें उनकी उच्चतम शिक्षा (Highest Education) पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई। तालिबानी शासन अफगानिस्तान में आने के बाद लगातार अमानवीय करतूतें सामने आ रही हैं।

spot_img

Latest articles

घाटशिला में कल्पना सोरेन का धमाकेदार रोड शो! भीड़ ने लगाए “झामुमो जिंदाबाद” के नारे

Ghatsila Assembly by-election: पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में रविवार को झारखंड...

11 साल बाद गाजा युद्ध में शहीद हुए IDF अधिकारी के शव की वापसी

Internation News: हमास ने रविवार को 2014 गाजा युद्ध में शहीद हुए इजरायली सैनिक...

दिल्ली में जहर बन चुकी हवा!, AQI 400 पार, इंडिया गेट पर विरोध-प्रदर्शन

New Delhi: राजधानी दिल्ली एक बार फिर जहरीली हवा की चपेट में! रविवार को...

खबरें और भी हैं...

घाटशिला में कल्पना सोरेन का धमाकेदार रोड शो! भीड़ ने लगाए “झामुमो जिंदाबाद” के नारे

Ghatsila Assembly by-election: पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में रविवार को झारखंड...

11 साल बाद गाजा युद्ध में शहीद हुए IDF अधिकारी के शव की वापसी

Internation News: हमास ने रविवार को 2014 गाजा युद्ध में शहीद हुए इजरायली सैनिक...