Latest Newsझारखंडमौजूदा सरकार ने की है कृषि विकास की अनदेखी,किसानों से मतलब नहीं,...

मौजूदा सरकार ने की है कृषि विकास की अनदेखी,किसानों से मतलब नहीं, सुदेश महतो ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jharkhand AJSU: AJSU पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो (Sudesh Kumar Mahato) ने कहा कि राज्य के नवनिर्माण के लिए नवीन सोच की आवश्यकता है।

कृषि पर राज्य की बड़ी आबादी निर्भर करती है, लेकिन मौजूदा सरकार ने कृषि विकास की अनदेखी की है। किसानों की समस्याओं से सरकार और सिस्टम का कोई लेना- देना नहीं है।

सुदेश कुमार महतो रविवार को Bijupada में आयोजित मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान चान्हो के जिला परिषद सदस्य आशुतोष तिवारी और मंडर के जिला परिषद सदस्य परमेश्वर भगत अपने समर्थकों के साथ आजसू पार्टी में शामिल हुए।

सुदेश कुमार महतो ने कहा कि राज्य जिस अराजकता के माहौल से गुजर रहा है, उसमें लोगों की चेतना को जगाना और हक अधिकार के लिए मुखर बनाने की जरूरत है।

AJSU पार्टी इस दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है। इस बार के विधानसभा चुनाव में लूट और झूठ का पर्दाफाश होगा। बेरोजगारी के दलदल में फंसे युवाओं में सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर गुस्सा है।

उन्होंने कहा कि मांडर, चान्हो, इटकी को कृषि के क्षेत्र में बहुत आगे ले जाया जा सकता है लेकिन राज्य सरकार ने किसी असरदार योजना पर काम नहीं किया।

सुदेश कुमार महतो ने कहा कि AJSU समाज के हर वर्ग की पार्टी है। झारखंड के बारे में चिंतन मंथन करने वाले लोग लगातार हमारे साथ जुड़ रहे हैं।

पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले चान्हो जिला परिषद सदस्य आशुतोष तिवारी ने कहा कि झारखंड में विकास की असीमित संभावनाएं हैं फिर भी हमारा राज्य आज गरीब व पिछडों राज्यों की गिनती में आता है। AJSU पार्टी का संकल्प राज्य का सर्वांगीण विकास है और विकास के लिए सुदेश महतो ही एक मात्र विकल्प हैं।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...