Homeझारखंड6 साथियों सहित AK- 47 के साथ पलामू पुलिस के हत्थे चढ़ा...

6 साथियों सहित AK- 47 के साथ पलामू पुलिस के हत्थे चढ़ा JJMP कमांडर टुनेश लकड़ा, छतीसगढ़ से….

Published on

spot_img

Palamu News: उग्रवादी संगठन JJMP (झारखंड जनमुक्ति परिषद) के एरिया कमांडर एवं पलामू (Palamu) में कुख्यात रहे टुनेश लकड़ा उर्फ रवि को उसके छह साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।

टुनेश को छतीसगढ के बलरामपुर एवं जशपुर क्षेत्र से पकड़ा गया। उसके पास से अत्याधुनिक एके 47 राइफल और 90 राउंड गोली सहित अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं।

गढ़वा SP दीपक पांडेय की ओर प्राप्त सूचना पर जशपुर के SP शशि मोहन सिंह और बलरामपुर SP ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

टुनेश के छह साथियों में एक पलामू जिले के पांडू थाना क्षेत्र के नेवरी का रहने वाला तब्सुम अहमद (27) भी शामिल है। चार अन्य आरोपितों में हजारीबाग के विष्णुगढ़ थाना के गरमुर्गी के रंजीत कुमार महतो (29), चतरा के टिकैतबांध (Tikaitbandh) थाना के गन्नुम के हेरमन कुमार, गढ़वा के भंडरिया के राम लकड़ा (45) एवं नारायणपुर थाना क्षेत्र के जोकबहला के गुलाम सहजाद (21) शामिल हैं। टुनेश गढ़वा (36) के बरगड़ के लम्बो का निवासी है।

टुनेश ने पलामू जिले के पांकी-लेस्लीगंज सीमावर्ती क्षेत्र में अपने तीन साथियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके अलावा उस पर गढ़वा के रंका के थाना प्रभारी शंकर कुशवाहा को मुठभेड़ के दौरान गोली मारने का आरोप है।

दिसंबर 2023 में ढंगुरा जंगल में गोलीबारी हुई थी। एक माह पहले भंडरिया थाना क्षेत्र के आड़ामहुआ इलाके में पुल निर्माण स्थल पर टुनेश ने उत्पात मचाया था और तोड़फोड़ करते हुए मुंशी व मजदूरों की पिटायी कर दी थी।

घटना के बाद से टुनेश और उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए झारखंड के साथ साथ छतीसगढ़ की पुलिस जुटी हुई थी।

टुनेश के खिलाफ पलामू, गढ़वा, लातेहार एवं चतरा जिले में मिलाकर झारखंड में कुल 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि छतीसगढ़ मिलाकर डकैती, लूटपाट, आगजनी और अपहरण के 31 मामलों में इसकी तलाश की जा रही थी।

टुनेश को उसके साथी तब्सुम अहमद के साथ कुनकुरी इलाके में मो. सद्दाम के किराये के मकान से गिरफ्तार किया गया। 13 मई 2012 को हत्या के आरोप में दुनेश लकड़ा को गिरफ्तार किया गया था।

जेल से रिहा होने के बाद गढ़वा और Chhattisgarh के बलरामपुर में सक्रिय था। उसने JJMP के एरिया कमांडर की जिम्मेदारी उठाई हुई थी। आरोपी तब्सुम चोरी प्रकरण में जेल जा चुका है।

spot_img

Latest articles

घाटशिला में कल्पना सोरेन का धमाकेदार रोड शो! भीड़ ने लगाए “झामुमो जिंदाबाद” के नारे

Ghatsila Assembly by-election: पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में रविवार को झारखंड...

11 साल बाद गाजा युद्ध में शहीद हुए IDF अधिकारी के शव की वापसी

Internation News: हमास ने रविवार को 2014 गाजा युद्ध में शहीद हुए इजरायली सैनिक...

दिल्ली में जहर बन चुकी हवा!, AQI 400 पार, इंडिया गेट पर विरोध-प्रदर्शन

New Delhi: राजधानी दिल्ली एक बार फिर जहरीली हवा की चपेट में! रविवार को...

खबरें और भी हैं...

घाटशिला में कल्पना सोरेन का धमाकेदार रोड शो! भीड़ ने लगाए “झामुमो जिंदाबाद” के नारे

Ghatsila Assembly by-election: पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में रविवार को झारखंड...

11 साल बाद गाजा युद्ध में शहीद हुए IDF अधिकारी के शव की वापसी

Internation News: हमास ने रविवार को 2014 गाजा युद्ध में शहीद हुए इजरायली सैनिक...