आज से रेगुलर शुरू हो गई रांची-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन, सप्ताह में 6 दिन…

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Varanasi Vande Bharat Train: सोमवार यानी 18 मार्च से रांची वाराणसी वंदे भारत ट्रेन (Ranchi Varanasi Vande Bharat Train) का परिचालन नियमित रूप से शुरू हो गया। यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी। गुरुवार को इसका परिचालन नहीं होगा।

आज सुबह रांची से सुबह पांच बजकर 10 मिनट पर ट्रेन खुली। वाराणसी पहुंचने के बाद ट्रेन चार बजकर पांच मिनट पर वाराणसी से रांची के लिए रवाना हो गई।

रात 11:55 बजे रांची (Ranchi) आएगी। रांची से प्रस्थान करके यह ट्रेन मुरी, बोकारो, कोडरमा, गया, सासाराम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए वाराणसी (Varanasi) पहूंची। इसी मार्ग से वापस रांची लौटेगी।

ट्रेन में कुल आठ कोच लगाए गए हैं। बता दें कि इस ट्रेन का PM नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने 12 मार्च को Online शुभारंभ किया।

5 ट्रेनों की टाइमिंग में हुआ बदलाव

Ranchi Varanasi Vande Bharat Train के कारण रांची रेलमंडल की 5 ट्रेनों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। 18 तारीख से रांची-हावड़ा वंदेभारत एक्सप्रेस सुबह 5:15 बजे के जगह सुबह छह बजे खुलेगी।

रांची-हावड़ा एक्सप्रेस 31 मार्च से सुबह 5:20 बजे रवाना होगी। बड़काकाना-टाटानगर एक्सप्रेस सुबह 10:35 बजे रवाना होगी। जम्मूतवी-टाटानगर एक्सप्रेस 18 से सुबह 10:20 बजे रवाना होगी।

हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस सुबह 3:45 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन टाटानगर सुबह 10:55 बजे पहुंचेगी।

Share This Article