Latest Newsझारखंडगोड्डा में 66 बोतल शराब के साथ दो लोग गिरफ्तार

गोड्डा में 66 बोतल शराब के साथ दो लोग गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Godda Illegal Liquor: जिले की मेहरमा थाना (Mehrama Police Station) पुलिस ने दो अलग-अलग मामले में दो लोगों को अवैध शराब (Illegal Liquor) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के पास के कुल 66 बोतल अवैध शराब बरामद की है।

थाना प्रभारी नीतीश अश्विनी ने बताया कि बीती बुधवार की देर शाम को मेहरमा के पिरोजपुर-पीरपैंती NH133 पर गोविंदपुर चेकनाका के नजदीक वाहन जांच के दौरान दो अलग-अलग मामले में 66 बोतल अवैध विदेशी शराब (Illegal Foreign Liquor) के साथ दो शराब तस्कर सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया। चारों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि गोविंदपुर के रास्ते अवैध विदेशी शराब को खपाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद वाहन जांच के दौरान एक सफेद रंग की कार से कुल 33 बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद की गई।

पुलिस ने वाहन चालक 44 वर्षीय राजकुमार शर्मा को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित थाना पीरपैंती, जिला भागलपुर (बिहार) का बताया जाता है।

इसी तरह मंगलवार की दोपहर को Govindpur चेकनाका के नजदीक कंधे पर बैग में शराब को व्यापार के उद्देश्य लेकर जा रहे 19 वर्षीय युवक हरेराम कुमार को गिरफ्तार किया। हरेराम कुमार साकिन महेशपुर, थाना पीड़ी बाजार, जिला लखीसराय (Bihar) का बताया जाता है। इसके पास से कुल 33 बोतल शराब बरामद की गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि एसडीजेएम भागलपुर (Bihar) द्वारा निर्गत गैरजमानती वारंट के वर्षों से फरार वारंटी पिरोजपुर निवासी 38 वर्षीय राजेश कुमार और 43 वर्षीय संजय महतो को गिरफ्तार कर भागलपुर न्यायालय भेजा गया है।

spot_img

Latest articles

अवैध शराब विवाद और कॉलेज फायरिंग का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Illicit Liquor Dispute: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई...

दोस्ती बनी दुश्मनी, शराब पिलाकर दोस्त की हत्या

Murder of Friend by Drinking Alcohol : दोस्ती को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता...

अवैध बालू पर कार्रवाई करने पहुंचे CO पर हमला, सरकारी गाड़ी तोड़ी

Action Against Illegal Sand Mining: Lohardaga जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू...

जंगली हाथियों की बढ़ती हलचल से अलर्ट, गुमला में निषेधाज्ञा लागू

Wild Elephant Movement Alert : गुमला जिले में जंगली हाथियों की बढ़ती गतिविधियों और...

खबरें और भी हैं...