Homeझारखंडसाहिबगंज में साथ में मनायी होली की पार्टी, फिर गाना सुनते-सुनते दोस्त...

साहिबगंज में साथ में मनायी होली की पार्टी, फिर गाना सुनते-सुनते दोस्त ने ही मार दी गोली

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Sahibganj Pandav Mandal Murder Case: साहिबगंज पांडव मंडल हत्याकांड (Pandav Mandal Murder Case) का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही खुलासा कर दिया है।

पुलिस के मुताबिक पांडव मंडल की उसके दोस्त सुबेश मंडल ने ही गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी थी। पुलिस ने आरोपी सुबेश मंडल को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि साहिबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र स्थित मंगलहाट मलाहीटोला (Mangalhat Malahitola) के रहनेवाले पांडव मंडल की सोमवार को हत्या कर दी गयी थी। घटना के बाद से पुलिस इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुट गयी थी और 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने केस को सुलझा लिया।

40 हजार रुपये को लेकर हुआ विवाद और दोस्त को मार दी गोली

मंगलवार को SDPO कार्यालय में SDPO विमलेश कुमार त्रिपाठी ने Press Conference कर पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हत्या के आरोपी सुबेश मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

साथ ही, इस हत्याकांड में इस्तेमाल हुए एक देसी पिस्तौल और Alto Car के अलावा जिंदा कारतूस पुलिस ने बरामद किये हैं। SDPO ने बताया कि पांडव मंडल की हत्या के मामले में थाना कांड संख्या 43/24 के तहत FIR दर्ज की गयी थी।

उन्होंने बताया कि पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में सुबेश मंडल ने अपने दोस्त पांडव मंडल की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि सुबेश मंडल ने अपने ही दोस्त पांडव मंडल के नाम से बैंक से लोन लिया था और उन पैसों से उसने मुर्गी फार्म खोला था।

उसके बाद 40 हजार रुपये के लिए दोनों में विवाद हुआ। सोमवार को होली की पार्टी मनाने के बाद दोनों दोस्त कार में बैठकर गाना सुन रहे थे। इसी बीच पैसों की मांग को लेकर दोनों दोस्तों में फिर विवाद हो गया, जिसके बाद सुबेश ने पांडव मंडल की गोली मारकर हत्या कर दी।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...