मुफ्त में मिलनेवाले उज्ज्वला योजना का लाभ इस महिला को दिलाने के लिए BJP सांसद निशिकांत मांग रहे चंदा

News Aroma Media
5 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

MP Nishikant Dubey appeals for ‘Chanda’ : इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिये चुनावी चंदा जुटाने के लिए इन दिनों चर्चा में रह रही BJP के एक सांसद ने एक दूसरे काम के लिए चंदा जुटाने की मुहिम में लग गये हैं।

वह हैं झारखंड के गोड्डा से BJP सांसद निशिकांत दुबे। उन्होंने गुरुवार देर रात सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X पर एक पोस्ट करके प्रदेश BJP और पार्टी के कार्यकर्ताओं से चंदा इकट्ठा करने की अपील की है।

पार्टी और कार्यकर्ताओं द्वारा जुटाये गये चंदे के पैसों को निशिकांत दुबे एक महिला पर खर्च करना चाहते हैं, ताकि उस महिला का ‘स्वास्थ्य’ दुरुस्त रहे। उस महिला की ‘हालत’ पर सांसद निशिकांत दुबे को बहुत ‘तरस’ आ गया है।

इस महिला की ‘मदद’ करना चाहते हैं सांसद निशिकांत दुबे

BJP सांसद निशिकांत दुबे जिस महिला की ‘हालत’ पर ‘तरस’ खाकर चंदा जुटाने की अपील कर रहे हैं, वह महिला है झारखंड के महगामा से कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह। जी हां, आपने नाम सही पढ़ा है। कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह के लिए ही BJP सांसद निशिकांत दुबे ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से चंदा इकट्ठा करने की अपील की है, ताकि वह और BJP दीपिका पांडेय सिंह की ‘मदद’ कर सकें।

उज्ज्वला योजना से जोड़ने के लिए चंदा करने की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉन्च की गयी उज्ज्वला योजना का लाभ वैसे तो मुफ्त में ही मिलता है, लेकिन BJP सांसद निशिकांत दुबे इसी उज्ज्वला योजना का लाभ कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय को दिलाने के लिए पार्टी और पार्टी के कार्यकर्ताओं से चंदा करने की अपील कर रहे हैं। किसी लाभुक महिला को मुफ्त में मिलनेवाले उज्ज्वला योजना का लाभ लेने के लिए पैसे भी लगते हैं, यह सांसद निशिकांत दुबे के इस पोस्ट से प्रतीत हो रहा है। बहरहाल, बात करते हैं सांसद महोदय की उदारता की, जो उन्होंने कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह के प्रति प्रकट की है।

दरअसल, निशिकांत दुबे ने गुरुवार की देर रात 11:08 बजे X पर एक Video क्लिप शेयर करते हुए पोस्ट लिखा है। इस वीडियो क्लिप में महगामा से कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह (Congress MLA Deepika Pandey Singh) ईंट के ऊपर ईंट रखकर चूल्हा बनाकर उसमें लकड़ी जलाकर उस पर कुछ पकाती हुई दिख रही हैं। उस चूल्हे में जल रही लकड़ी से काफी धुआं भी निकलता हुआ दिख रहा है और उस धुएं में ही Deepika Pandey Singh चूल्हे पर कुछ पकाती हुई दिख रही हैं। उनके इसी वीडियो क्लिप पर BJP सांसद निशिकांत दुबे ने टिप्पणी की है। लिखा है कि उन्हें दीपिका पांडेय सिंह के स्वास्थ्य की चिंता हो रही है।

निशिकांत दुबे ने लिखा है कि मोदी जी ने सभी को उज्ज्वला योजना में गैस चूल्हा दे दिया है, लेकिन इन महोदय (दीपिका पांडेय सिंह) को अभी भी यह सुविधा नहीं मिली है। ऐसे में उन्हें विधायक के फेफड़ों और स्वास्थ्य की चिंता हो रही है। इसलिए उन्होंने अपने इस पोस्ट में प्रदेश BJP और पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील की है वे चंदा करके विधायक दीपिका पांडेय सिंह को प्रधानमंत्री मोदी की इस योजना का लाभार्थी बनायें।

क्या लिखा है निशिकांत दुबे ने अपने पोस्ट में

BJP सांसद निशिकांत दुबे ने X पर दीपिका पांडेय सिंह का Video क्लिप शेयर करते हुए अपने इस पोस्ट में लिखा है, “यह महगामा की कांग्रेस विधायक दीपिका जी हैं, जिनके ऊपर 25 लाख मुखिया से मांगने का आरोप चुनाव आयोग में लंबित है। मोदी जी ने सभी को उज्ज्वला योजना में गैस चूल्हा दे दिया है, लेकिन इन महोदय को अभी भी यह सुविधा नहीं मिली है। मुझे अपने विधायक के फेफड़े तथा स्वास्थ्य की चिंता है। झारखंड भाजपा (BJP) कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि वे चंदा कर महोदया को प्रधानमंत्री जी का लाभार्थी बनायें।”

Share This Article