Homeझारखंडभीषण गर्मी ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, हीट स्ट्रोक से प्रभावित मरीजों...

भीषण गर्मी ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, हीट स्ट्रोक से प्रभावित मरीजों की तादाद…

Published on

spot_img

Heat Wave : गर्मी के तीखे रुख के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

मई-जून में पड़ने वाली गर्मी अप्रैल में शुरू होने की वजह से अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

कोल्हान के सबसे बड़े अस्पताल MGM व खासमहल सदर अस्पतालों (Sadar Hospital) में मरीजों को बेड नहीं मिल रहा है।

बताया जाता है की स्थिति ऐसी हो गई है कि इमरजेंसी (Emergency) से वार्ड तक अतिरिक्त बेड लगाने के बावजूद मरीजों को स्ट्रेचर, व्हीलचेयर व जमीन पर इलाज करना पड़ रहा है।

MGM के मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. पी सरकार के अनुसार, 120 बेड की क्षमता वाले वार्ड में अभी 154 मरीज भर्ती हैं।

बगल के ENT वार्ड में उल्टी, दस्त व बुखार के मरीजों को रखने की तैयारी है। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. बीडीपी साह ने बताया कि गर्मी के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ने से 20 बेड अतिरिक्त लगाए गए हैं, जबकि 20 बेड और बढ़ाने की योजना है।

उन्होंने बताया कि ORS व अन्य दवाओं की अस्पताल में कमी नहीं है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को MGM अस्पताल में एक हजार से ज्यादा मरीज पहुंचे, जिनमें उल्टी, दस्त, सिर दर्द व बुखार के दो सौ से ज्यादा मरीज थे।

सदर अस्पताल में सौ से ज्यादा मरीजों ने उल्टी, पैखाना व बुखार की शिकायत पर पर्ची बनवाई है। निजी अस्पतालों और डॉक्टर के प्राइवेट क्लीनिक में मरीजों की भीड़ है।

शुक्रवार को भी ऐसी ही स्थित अस्पतालों में देखी गई।

spot_img

Latest articles

रांची में धार्मिक झंडा उखाड़ने के मामले में CCTV से चार आरोपियों की पहचान, पुलिस ने शुरू की तलाश,

Jharkhand News: रांची के पिठोरिया-चंदवे मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को धार्मिक झंडा उखाड़ने की...

IAS आकांक्षा रंजन को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की मंजूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय में बनेंगी उप सचिव

Jharkhand News: झारखंड कैडर की 2013 बैच की IAS अधिकारी आकांक्षा रंजन को राज्य...

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा JLKM ने निशा भगत को 6 साल के लिए निष्कासित किया

Jharkhand News: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने गुमला विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी निशा...

डुमरी विधायक जयराम महतो की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों ने दी 5 दिन आराम की सलाह

Jharkhand News: डुमरी से विधायक जयराम महतो ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी तबीयत...

खबरें और भी हैं...