धनबाद के इस थाने में 10 किलो भांग व 9 किलो गांजा चट कर गए चूहे या…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Rats Ate Cannabis and Ganja : कुछ लोग भांग खाते हैं, गांजा पीते हैं, लेकिन चूहे (Rats) भी ऐसा करते हैं, ऐसा पहली बार सुनने को मिल रहा है। चौंकिए मत।

धनबाद के राजगंज थाना में जब्त (Seized) कर रखा गया 10 किलो भांग (Hemp) और 9 किलो गांजा (Ganja) चूहों द्वारा चट करने का मामला सामने आया।

शनिवार को अनुसंधानक जयप्रकाश प्रसाद ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा की अदालत में यह जानकारी दी है।

विदित हो कि 14 दिसंबर 2018 को राजगंज थाना में FIR दर्ज कराते हुए आरोप लगाया गया था कि राजगंज पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी (Raid) कर भांग तथा गंजा बरामद किया था। पुलिस इस संबंध में शंभू प्रसाद अग्रवाल एवं उसके पुत्र को गिरफ्तार (Arrest) किया था।

इस मामले में पूर्व में अदालत द्वारा IO को जब्त प्रदर्श अदालत में लेकर आने का निर्देश दिया गया था। गवाही के लिए शनिवार IO जयप्रकाश प्रसाद उपस्थित हुए, परंतु अपने साथ भांग तथा गांजा (Ganja) लेकर अदालत नहीं आए।

लोक अभियोजक अवधेश कुमार ने थाना प्रभारी द्वारा दिए गए आवेदन से अदालत को अवगत कराया कि थाना प्रभारी ने अपने आवेदन में कहा है कि मालखाना में रखे इस कांड के प्रदर्श जो 10 किलो भांग तथा 9 किलो गांजा था, उसे चूहों ने नष्ट कर दिया। वह अदालत में उक्त प्रदर्श को प्रस्तुत करने में असमर्थ हैं। इस संबंध में राजगंज थाना में एक सनहा भी दर्ज कर लिया गया है।

Share This Article