गैंगस्टर पूरन चौधरी को पंजाब से पुलिस ने दबोचा, 4 हथियारों के साथ…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur Police : पुलिस की सक्रियता को बड़ी कामयाबी। गैंगस्टर पूरन चौधरी (Gangster Puran Chaudhary) उर्फ सौरभ चौधरी को शनिवार की देर रात पुलिस ने पंजाब (Punjab) से दबोच लिया।

उसके पास से 4 हथियार बरामद किए गए हैं। उसे हवाई मार्ग से पुलिस जमशेदपुर लेकर रविवार को आएगी। रविवार को SSP उसकी गिरफ्तारी की जानकारी देंगे।

जानकारी के अनुसार, पूरन चौधरी की तलाश पुलिस को पिछले दो साल से है। उसे इससे पहले 4 नवम्बर 2021 को जेल भेजा गया था।

जेल से निकलने के बाद उसकी आपराधिक गतिविधियां जारी रहीं। उसका नाम वर्ष 2022 में हुए मनप्रीत सिंह हत्याकांड में सामने आया था।

लॉरेंस विश्नोई का बताता है सहयोगी

खुद को सोशल मीडिया में छाए रहने के लिए पूरन चौधरी खुद को पंजाब के बदमाश Lawrence Vishnoi का सहयोगी बताता है। लेकिन जांच में पुलिस को पता चला कि ऐसा कुछ भी नहीं है और उस गिरोह से उसका कोई सम्पर्क नहीं है।

वह पहले कुख्यात चोर लवप्रीत का साथी था। लूट और चोरी के मामले में पहले वह जेल जा चुका है। पिछली बार 3 नवम्बर 2021 को पुलिस ने सोनारी के डोबो पुल (Dobo Bridge) के पास से उसे पकड़ा था।

उसके साथ उसके साथी लवप्रीत सिंह लव को भी गिरफ्तार किया था। वह छपरा से हथियार लेकर Jamshedpur आ रहा था तब उसकी गिरफ्तारी की गई थी।

Share This Article