झारखंड : शादी की सारी तैयारियां हो चुकी थी, इसी 21 को आने वाली थी बारात, अचानक पुलिस पहुंची और रुक गया लड़की का विवाह

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

घाटशिला: मुसाबनी थाना क्षेत्र के रांगामटिया गांव में 21 फरवरी को होने वाली एक लड़की की शादी पुलिस द्वारा रुकवाये जाने का मामल सामने आया है।

यह कार्रवाई नाबालिग लड़की के प्रयास से संभव हो पाया। पुलिस ने माता-पिता को शादी के लिए इंतजार करने को कहा। इसके बाद परिजन भी मान गए।

क्या है मामला

मालूम हो कि लड़की ने मुसाबनी थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि परिजन 18 साल की आयु पूरी करने के पूर्व ही शादी करना चाहते हैं।

उसकी शादी 21 फरवरी को निर्धारित कर दी गई है। सारी तैयारियां हो गई हैं। वह अभी पढ़ना चाहती है।

पुलिस ने उसके घर जाकर आधार की जांच की तो नाबालिग पाया। इसके बाद परिजनों को शादी नहीं करने की चेतावनी दी।

18 वर्ष की आयु पूरी होने तक शादी नहीं करने की बात कहकर रद्द करने को कहा।

पुलिस ने माता-पिता को 18 साल होने तक शादी के लिए इंतजार करने को कहा। इसके बाद परिजन भी मान गए।

Share This Article